फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Voting: अक्षय ने नागरिकता मिलने के बाद पहली बार किया मतदान, इन सितारों ने भी निभाया फर्ज

Mon, 20 May 2024 01:09 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार ने जुहू में अपना वोट डाला। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने ये ध्यान में रखते हुए अपना वोट दिया है कि मेरा भारत मजबूत रहे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मतदान अच्छा होगा और काफी लोग वोट डालने आएंगे।
 
विज्ञापन
1 of 13
हेमा मालिनी, विद्या बालन और अनिल कपूर - फोटो : पीटीआई
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। आज देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर मतदाता अपना वोट डालेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड समेत दो केंद्र शासित प्रदेश- जम्मू कश्मीर और लद्दाख शामिल है। फिल्म जगत के कई बड़े चेहरे भी आज वोट डालते नजर आएंगे। हालांकि, कई कलाकार तो सुबह-सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाल चुके हैं।

Gurucharan Singh: 'सोढ़ी' के घर वापस आने पर असित मोदी ने जताई खुशी, सेट पर पुलिस पूछताछ के बारे में भी की बात
विज्ञापन

2 of 13
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार ने जुहू में अपना वोट डाला। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने ये ध्यान में रखते हुए अपना वोट दिया है कि मेरा भारत मजबूत रहे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मतदान अच्छा होगा और काफी लोग वोट डालने आएंगे। गौरतलब है कि भारत की नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया। इससे पहले वो कनाडा के नागरिक थे।

Salim Khan: सलमान की शादी और करियर पर सच साबित हुई पिता की भविष्यवाणी, विवेक ओबेरॉय से झगड़े पर कहा था यह
विज्ञापन

3 of 13
फरहान अख्तर और जोया अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे। दोनों ने बांद्रा स्थित मतदान केंद्र में ईवीएम का बटन दबाया। मालूम हो कि कई कलाकारों ने पूर्व में लोगों से मतदान करने की अपील की थी और आज फिल्मी सितारों के वोट डालने की तस्वीरों को देखकर, आम लोगों में भी मतदान के प्रति उत्साह देखे जाने की उम्मीद है।


Jr NTR Birthday: 'रामायणम' से लेकर 'देवरा' तक फिल्म दर फिल्म निखरे हैं जूनियर एनटीआर, कायम है आज भी जलवा

4 of 13
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'श्रीकांत' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म से चर्चा बटोर रहे अभिनेता राजकुमार राव भी सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने ज्ञानकेंद्र हाई स्कूल में अपना वोट डालकर नागरिक होने का फर्ज अदा किया।

Bollywood Stars: अब तक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत नहीं सके ये सितारे, लिस्ट में तीनों खान के भी नाम
विज्ञापन

5 of 13
सान्या मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार, राजकुमार राव, फरहान अख्तर और जोया अख्तर के अलावा अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी पोलिंग बूछ पर दिखाई दी। सान्या ने भी ज्ञानकेंद्र हाई स्कूल में अपना वोट डाला।

Pradeep Rawat: 'कोयला' के समय खूब धूम्रपान करते थे शाहरुख, ऋतिक पहुंचाते थे स्क्रिप्ट, प्रदीप रावत का खुलासा
विज्ञापन

6 of 13
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @instantbollywood
अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी नागिरक होने का कर्तव्य निभाने से दूर नहीं रही। उन्होंने सेंट ऐनी स्कूल में अपना वोट डाला।
विज्ञापन

7 of 13
सलीम खान और सलमा खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान के पिता सलीम खान अपनी पत्नी सलमा खान के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने ईवीएम का बटन दबाकर अपना वोट दिया।

8 of 13
परेश रावल, रणदीप हुड्डा और कैलाश खेर - फोटो : पीटीआई/अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गायक कैलाश खेर, अभिनेता रणदीप हुड्डा और परेश रावल ने भी आज वोट डाला। इस मौके पर कैलाश खेर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा भारत बहुत निराला है और मुंबई इस पूरी धरती पर इसलिए निराला शहर है क्योंकि लंबी-लंबी लाइनों में लगकर भी लोग मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा भारत अब विकसित भारत बनने वाला है। मेरा भारत अखंड भारत बनने वाला है। मेरे भारत की पुरानी अस्मिता अब लौट रही है। उन्होंने देशहित के लिए मतदाताओं से जागे रहने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने वोट से जुड़ा गाना भी गाकर सुनाया।

9 of 13
विद्या बालन और अनिल कपूर - फोटो : पीटीआई
पांचवें चरण के मतदान के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने भी पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। उनके अलावा अभिनेता अनिल कपूर ने भी नागरिक होने का कर्तव्य निभाया और ईवीएम का बटन दबाया।

10 of 13
धर्मेंद्र, एशा देओल और हेमा मालिनी - फोटो : पीटीआई
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और एशा देओल ने भी आज मतदान केंद्र पहुंचकर अपना-अपना मत डाला। मालूम हो कि हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार भी हैं।

11 of 13
वरुण धवन, डेविड धवन, दिव्या दत्ता और श्रिया सरन - फोटो : पीटीआई
वरुण धवन ने अपने पिता डेविड धवन के साथ वोट डाला। इनके अलावा अभिनेत्री दिव्या दत्ता और श्रिया सरन भी वोट डालने के बाद स्याही वाली ऊंगली के साथ पोज देते हुए नजर आईं।
 

12 of 13
इमरान हाशमी, मनोज बाजपेयी और शबाना रजा - फोटो : पीटीआई
मनोज बाजपेयी ने अपनी पत्नी शबाना रजा के साथ वोट डाला। अभिनेता इमरान हाशमी ने भी लोकसभा चुनाव में वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन

13 of 13
ऋतिक रोशन और अन्य - फोटो : पीटीआई
अभिनेता ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर अपना वोट डाला। इस मौके पर उनके परिजन भी साथ थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें