फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajey Day 1 Box Office Collection: सीएम योगी की बायोपिक की सुस्त शुरुआत, ओपनिंग डे पर लाखों में सिमटी फिल्म

Fri, 19 Sep 2025 10:16 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajey The Untold Story Of A Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म 'अजेय द अनटोल्ट स्टोरी ऑफ ए योगी' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जानिए क्या रहा ओपनिंग डे का कलेक्शन। 

विज्ञापन
1 of 5
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी - फोटो : एक्स

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ लंबे इंतजार के बाद आज 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई। रविंद्र गौतम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनंत जोशी सीएम योगी के किरदार में हैं। जानिए क्या रहा फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्शन।

विज्ञापन

2 of 5
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी - फोटो : एक्स

रिलीज के पहले दिन कमाए लाखों में
सीएम योगी आदित्यनाथ के संघर्षों और राजनीति में उनके वर्चस्व पर बनी फिल्म ‘अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19 लाख रुपये कमाए। फिल्म का ये कलेक्शन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक है। आपको बताते चलें कि फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। अब मेकर्स को वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़त मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

3 of 5
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म का बजट?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बॉयोपिक का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से देखा जाए, तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर शुरुआती कलेक्शन में मात्र 19 लाख रुपये कमाए हैं। अगर आगामी शनिवार और रविवार को फिल्म का कलेक्शन नहीं बढ़ता है, तो निर्माताओं के लिए फिल्म से निराशा हाथ लग सकती है। आकंड़े बता रहे हैं कि फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

4 of 5
अजेय: द अनटोल्ड ऑफ ए योगी - फोटो : इंस्टाग्राम- @samratcineindia

क्या है फिल्म की कहानी?
‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि पूर्वांचल के दिग्गज नेता अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिस कारण गोरखपुर में कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद  अजय आनंद विद्यार्थी के रूप में कॉलेज में दाखिला लेते हैं और वहां की राजनीति में शरीक हो जाते हैं। इसके बाद वो सबके हित में आवाज उठाते हैं और सभी विद्यार्थी की पसंद बन जाते हैं। बाद में वो देशहित के लिए घर छोड़कर योगी बनने का फैसला करते हैं और अंतत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते है। इसी पर केंद्रित रहती है कहानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी - फोटो : यूट्यूब

फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें अनंत जोशी,  दिनेश लाल यादव, परेश रावल, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है। इस फिल्म का म्यूजिक, बैकग्राउंड स्कोर मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें