Nishaanchi Box Office Collection: अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'निशानची' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआती कलेक्शन के मुताबिक ओपनिंग डे पर ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिटती नजर आ रही है।
अनुराग कश्यप की नई गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'निशानची' आज 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को निर्देशक ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म की तरह बनाने का प्रयास किया है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पहले दिन ही औंधे मुंह गिरती दिख रही है। शुरुआती कलेक्शन के मुताबिक 'निशानची' ने रिलीज के पहले दिन मेकर्स को निराश किया है। आइए जानते हैं क्या रही फिल्म की कमाई।
विज्ञापन
2 of 5
निशानची
- फोटो : एक्स
कैसी रही निशानची की ओपनिंग?
एक्शन-कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर ‘निशानची’ फिल्म ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन मात्र 8 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, फिल्म को समीक्षकों द्वारा सरहाना मिल रही है, लेकिन अभी तक यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में बिल्कुल नाकामयाब साबित होती दिख रही है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
इस साल की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बनी 'निशानची'
अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' ने पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने 2025 में सबसे कम कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में सबसे टॉप पर जगह बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। अभी तक 2025 में बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर सबसे कम कमाई करने के मामले में 'फुले' थी, जिसने 15 लाख रुपये कमाए थे। 'निशानची' ने 8 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ 'फुले' को भी पीछे छोड़ दिया है।
4 of 5
निशानची
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी?
'निशानची' फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें एक जैसे दिखने वाले लेकिन अलग-अलग मूल्यों वाले जुड़वा भाई की कहानी है। फिल्म में दोनों भाईचारे, विश्वासघात, प्रेम और मुक्ति का सामना करते हैं। इस फिल्म में आपको एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा का संगम देखने को मिलता है।
फिल्म के कलाकार
‘निशानची’ फिल्म में अनुराग कश्यप ने कुछ नए कलाकारों को मौका दिया है। इस फिल्म से शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे के अलावा वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा सरीखे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।