फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn Movies: अजय देवगन की फिल्मों में दिखेगा एक्शन-रोमांस-थ्रिलर, 'सिघम अगेन' का है प्रशंसकों को इंतजार

Mon, 05 Aug 2024 04:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, तो कुछ अगले साल रिलीज के लिए तैयार हो रही हैं, जिनमें सिंघम अगेन, रेड 2, दे दे प्यार दे 2 और भी कई फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर और रोमांस देखने को मिलेगा। अजय की इन सभी फिल्मों की रिलीज को लेकर उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

2 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज का इंतजार प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म में कई बड़े सितारे पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अजय के अलावा अर्जुन कपूर, दीपिका पादिकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल 15 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय की हिट फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल जल्द ही आएगा। यह फिल्म अगले साल एक मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। लव फिल्म्स और टी सीरीज के अधिकारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “दे दे प्यार दे 2 एक मई 2025 को रिलीज होगी।'' फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे। वहीं, इसे तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है। 

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल' बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फिल्म का गोपाल से लेकर मानव, लकी और लक्ष्मण हर किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'गोलमाल 5' को लेकर श्रेयस तलपड़े ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
निर्देशक राजकुमार गुप्ता कि फिल्म 'रेड 2' में अजय के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। यह साल 2018 में आई 'रेड' का सीक्वल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग 10 मई को ही पूरी कर ली थी। अब बस अजय के प्रशंसको को इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
Madhuri Dixit: नागेश कुकुनूर की 'मिसेज देशपांडे' में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित! निभाएंगी सीरियल किलर का किरदार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें