भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों पर लगी रोक
भारतीय फिल्में 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के साथ-साथ शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'अमरन' सऊदी अरब में रिलीज नहीं होंगी। तीनों फिल्में दिवाली के दौरान रिलीज होने वाली हैं। खाड़ी देश के अलावा, ये फिल्में यूएई के बाकी हिस्सों में नियमित रूप से रिलीज होंगी। सऊदी अरब भारतीय फिल्मों को लेकर बहुत सख्त है। खाड़ी के अधिकारी राष्ट्रवादी तत्वों, धार्मिक या यौन सामग्री वाली भारतीय फिल्मों को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं देते हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब खाड़ी देश में भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगाया गया हो।