फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDPD 2: इस दिन से पंजाब में शुरू होगी 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग, फैंस के लिए हुआ खास सरप्राइज का भी इंतजाम

Fri, 06 Sep 2024 11:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन अब निर्देशक लव रंजन और निर्माता भूषण कुमार के साथ 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दे दे प्यार दे' के बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'दे दे प्यार दे 2' के लिए फिर से काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर लोगों की बीच जबर्दस्त उत्साह बना हुआ है। प्रशंसक फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी पाने के लिए उत्सुक है। इस बीच अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आ गई है, जो इसकी शूटिंग से जुड़ी हुई है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
अभिनेता अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह दे दे प्यार दे के बहुप्रतीक्षित सीक्वल दे दे प्यार दे 2 में फिर से साथ काम करने के लिए तैयार हैं। इस किस्त में तब्बू की वापसी नहीं होगी, लेकिन देवगन और सिंह पहली फिल्म से अपनी भूमिकाएं फिर से निभाएंगे। सीक्वल की अगली शूटिंग पंजाब में होगी।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म का पहला शूट शेड्यूल मुंबई में था, लेकिन फिर अजय देवगन को यूके में 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग के लिए जाना पड़ा। वहीं यह भी बताया गया है कि अभिनेत्री तब्बू सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी, जिन्होंने पहली फिल्म में अजय की पत्नी का किरदार निभाया था। वहीं, आर माधवन, रकुल और अजय कुछ समय के लिए सितंबर में पंजाब में शूटिंग करेंगे। साथ ही बताया गया है कि वे अक्तूबर में फिर से अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए बॉम्बे वापस आएंगे।
 

4 of 5
अजय देवगन-आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम: @ajaydevgn, @actormaddy
रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब में शूटिंग शेड्यूल सितंबर के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है और यह लगभग 15-20 दिनों तक चलेगा। बताया गया कि वे साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं, ताकि फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में प्रवेश कर सके और अगले साल मई तक रिलीज हो सके। सीक्वल में आर माधवन सिंह के पिता की भूमिका निभाएंगे और उनके किरदार और अजय के किरदार आशीष के बीच हंसी मजाक वाली बातचीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन और आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम: @ajaydevgn, @actormaddy
दावा किया गया है कि निर्माता इस फिल्म के लिए पंजाब में पारंपरिक और घरेलू सेटिंग पर जोर देने की योजना बना रहे हैं। राज्य में कुछ भी रोमांटिक शूट नहीं किया जाएगा। शूटिंग ज्यादातर बंगले और खेत के अंदर की जाएगी, इसलिए तैयारी तेजी से चल रही है। इसका उद्देश्य घर के पारिवारिक दृश्यों और खेतों की खूबसूरती को कैद करना है। पहली फिल्म का निर्देशन आकिव अली ने किया था, जबकि सीक्वल का निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे। वहीं फिल्म में दर्शकों के लिए कलाकारों में एक सरप्राइज पैकेज होगा, जो एक कैमियो का संकेत देता है, जिसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें