फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: पिछली दस फिल्मों में सिर्फ दो सुपरहिट दे पाए अजय देवगन, अब ‘रेड 2’ से लगी हैं बड़ी उम्मीदें

Wed, 30 Apr 2025 12:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajay Devgn Box Office Report: ‘रेड 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अजय देवगन को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। उनके लिए इस फिल्म का हिट होना जरूरी भी है। जानते हैं रेड 2 से पहले रिलीज हुई अजय देवगन की पिछली फिल्मों का क्या रहा हाल।
विज्ञापन
1 of 11
अजय देवगन ने की एआई कंपनी की घोषणा - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक बार फिर से अमय पटनायक के किरदार में ‘रेड’ करने के लिए तैयार हैं। एक्टर की फिल्म ‘रेड 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 2018 में आई अजय की ‘रेड’ का सीक्वल है। ‘रेड’ की सफलता के बाद अब मेकर्स को उम्मीद है कि ‘रेड 2’ भी फिर से दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो सकेगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। क्योंकि कहानी में कुछ नया नहीं दिखा था। ‘रेड 2’ की रिलीज से पहले जानते हैं अजय देवगन की पिछली दस फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल। वो हिट रहीं या हो गई फ्लॉप।

विज्ञापन

2 of 11
आजाद फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani

आजाद
इस साल की शुरूआत में अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपना डेब्यू किया था। फिल्म में अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आए थे। लेकिन अजय ने फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हालांकि, तमाम मेहनत के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म की कमाई 7 करोड़ से भी कम रही थी।

विज्ञापन

3 of 11
फिल्म नाम का पोस्टर - फोटो : आईएमडीबी

नाम
अजय देवगन की फिल्म ‘नाम’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म अपने बनने के दस साल बाद साल 2024 में रिलीज हुई। दरअसल, फिल्म की शूटिंग 2014 में पूरी हो गई थी, लेकिन एक निर्माता की मौत के चलते फिल्म दस साल बाद रिलीज हुई। फिल्म कब आई कब चली गई किसी को पता भी नहीं चला। 

यह खबर भी पढ़ें: Rishi Kapoor: जब ऋषि कपूर ने की थी आलिया भट्ट की तारीफ, बोले- फिल्मों को लेकर उनकी पसंद...

4 of 11
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@singham_again_films

सिंघम अगेन
साल 2024 की दिवाली में अजय देवगन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन बाजीराव सिंघम के अवतार में नजर आए थे। लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट वाली इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, साथ ही दिवाली पर आई इस फिल्म में रामायण का एंगल भी जोड़ा गया था। लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म की कमाई जरूर 200 करोड़ के पार गई, लेकिन भारी लागत में बनी यह फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स किसी को भी लुभाने में फेल हो गई थी। फिल्म में सिर्फ अर्जुन कपूर के अभिनय की तारीफ हुई थी।

विज्ञापन

5 of 11
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

औरों में कहां दम था
नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में अजय देवगन एक बार फिर तब्बू के साथ जोड़ी बनाते नजर आए थे। नीरज पांडे की फिल्मों से काफी उम्मीद रहती है, लेकिन ‘औरों में कहां दम था’ उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पायी। फिल्म को न तो क्रिटिक्स ने सराहा और न ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई कमाल दिखा पाई।

विज्ञापन

6 of 11
फिल्म मैदान- अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

मैदान
बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी ‘मैदान’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में अजय देवगन ने सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया था, जो 1950-60 के दशक में भारतीय फुटबॉल टीम के कोच थे और उन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का आर्किटेक्ट माना जाता है। लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 50-60 करोड़ के बीच में ही अटक गई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5 Teaser: क्रूज पर होगी कॉमेडी, जुड़ेगा मर्डर का भी एंगल; अक्षय-रितेश समेत 18 किरदार हुए इंट्रोड्यूस

विज्ञापन

7 of 11
शैतान पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

शैतान
2024 में अजय देवगन की रिलीज हुई चार फिल्मों में से ‘शैतान’ अकेली फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर भी सफल हुई थी और दर्शकों व क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को काफी सराहा था। फिल्म की कहानी ‘काला जादू’ पर आधारित है। फिल्म में आर माधवन ने विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म लोगों को डराने में कामयाब हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की कमाई सौ करोड़ के पार गई थी। इस फिल्म की गिनती अजय देवगन की हिट फिल्मों में होती है।

8 of 11
भोला - फोटो : सोशल मीडिया

भोला
2023 में आई एक्शन पैक्ड फिल्म ‘भोला’ में अजय देवगन ने एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन की भी कमान संभाली थी। लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी और एक एवरेज फिल्म बनकर रह गई थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Raid 2: रेड 2 की टीम ने इंडस्ट्री की मौजूदा स्थिति पर की खुलकर बात, बताया- सफल फिल्मों के लि

9 of 11
दृष्यम 2 - फोटो : आईएमडीबी

दृष्यम 2
2015 में आई अजय देवगन की मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘दृष्यम’ की सीक्वल ‘दृष्यम 2’ 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मलयालम फिल्म का रीमेक रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने भारत में 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। 

10 of 11
थैंक गॉड - फोटो : इंस्टाग्राम

थैंक गॉड
फिल्म ‘थैंक गॉड’ में अजय देवगन ने यमराज की भूमिका निभाई थी। 2022 में आई यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स को लुभाने में पूरी तरह से फेल रही थी। तकरीबन 70 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ के करीब ही कमाई कर पाई थी और फ्लॉप हो गई थी।

यह खबर भी पढ़ें: Raid 2: ‘रेड 2’ पर चली सेंसर की कैंची, अजय देवगन का आठ सेकंड लंबा डायलॉग हटाया; इस खास

विज्ञापन

11 of 11
रनवे 34 - फोटो : इंस्टाग्राम
रनवे 34
पहले ‘मे डे’ के नाम से रिलीज होने वाली यह फिल्म बाद में ‘रनवे 34’ के नाम से सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं। फिल्म की कहानी एक असल घटना से प्रेरित थी, जिसमें खराब मौसम के चलते काफी मुश्किलों में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। फिल्म में इसी कहानी को और इस दौरान आने वाली चुनौतियों को दिखाया गया था। अच्छे-खासे बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फेल साबित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें