Ajay Devgn: अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' पहले दिन उम्मीद के मुकाबले प्रदर्शन नहीं कर पाई। चलिए जानते हैं अजय देवगन की पिछली 10 फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन के बारे में...
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'आजाद' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से अभिनेता के भांजे अमन देवगन और अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने डेब्यू किया है। फिल्म का जबर्दस्त प्रचार किया गया था, लेकिन जब यह फिल्म सिनेमाघरों में उतरी तो इसे पहले दिन उम्मीद के मुकाबले दर्शकों का प्यार नहीं मिला। चलिए जानते हैं अजय देवगन की पिछली 10 फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन के बारे में...
विज्ञापन
2 of 11
आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
आजाद
17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'आजाद' ने पहले दिन काफी कम कमाई की। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये है, जिसने पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये की ही कमाई की। फिल्म में अजय देवगन, अमन देवगन, राशा थडानी, डायना पेंटी और मोहित मलिक जैसे कई सितारे हैं।
विज्ञापन
3 of 11
फिल्म 'नाम'
- फोटो : इंस्टाग्राम: @roongtacinemas
नाम
अजय देवगन की फिल्म 'नाम' 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन महज 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
4 of 11
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
सिंघम अगेन
1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में अजय के साथ करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन
5 of 11
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
औरों में कहां दम था
2 अगस्त 2024 को रिलीज हुई तब्बू और अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' भी बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित हुई थी। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी। यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
6 of 11
मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैदान
11 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की कहानी पर आधारित थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। पहले दिन इसने 2.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
7 of 11
शैतान पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
शैतान
'शैतान' 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस हॉरर फिल्म में अजय के साथ आर माधवन और ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में थे। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसका कुल कलेक्शन 147.97 करोड़ रुपये रहा।
8 of 11
भोला
- फोटो : इंस्टाग्राम
भोला
30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'भोला' साउथ फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक थी। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये था, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म औसत प्रदर्शन कर पाई थी।
9 of 11
दृश्यम 2
- फोटो : यूट्यूब
दृश्यम 2
18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल आई 'दृश्यम 2'। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 60 से 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, इसका कुल कलेक्शन 239.67 करोड़ रुपये रहा
10 of 11
थैंक गॉड
- फोटो : इंस्टाग्राम
थैंक गॉड
25 अक्तूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'थैंक गॉड' में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह, नोरा फतेही समेत कोई कलाकार थे। 63 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 8.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
रनवे 34
29 अप्रैल, 2022 को रिलीज हुई 'रनवे 34' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म ने पहले दिन तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।