फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: नवाबी के कारण हाथ से निकली पहली फिल्म, रईसी के बाद भी नहीं मिली पॉकेटमनी; सैफ से जुड़े 10 किस्से

Sat, 18 Jan 2025 02:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan: सैफ अली खान हमले के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में चलिए आज हम सैफ से जुड़े 10 बड़े किस्से आपको बताते हैं...
 
विज्ञापन
1 of 11
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात एक चोर ने उनके घर में घुसकर हमला किया। चोरी करने के इरादे से आए चोर के साथ जब सैफ अली खान की बहस हुई तो चोर ने अभिनेता पर चाकू से छह वार किए, जिसमें अभिनेता को गर्दन समेत छह जगह चोटें आईं। चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा सैफ की रीढ़ की हड्डी में फंस गया था, जिसे लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑप्रेशन कर निकाल दिया। अब सैफ खतरे से बाहर हैं। यह पहली बार नहीं है, जब सैफ के घर में चोरी हुई है। साथ ही इससे पहले भी सैफ कई वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं। चलिए आज हम आपको सैफ अली खान से जुड़ी 10 बड़ी बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@saifalikhan_online
फिल्मों में आने के बाद बदला नाम
सैफ अली खान का असली नाम साजिद अली खान है। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर सैफ रख लिया। सैफ ने हिमाचल प्रदेश के लॉरेंस स्कूल सनावर में पढ़ाई की और फिर लॉकर्स पार्क स्कूल और विनचेस्टर कॉलेज में अपनी पढ़ाई जारी रखी- दोनों यूनाइटेड किंगडम में स्थित हैं। उनके दादा इफ्तिखार अली खान पटौदी और पिता मंसूर अली खान दोनों पेशेवर क्रिकेटर थे।
विज्ञापन

3 of 11
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
पहली फिल्म हाथ से निकली
रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान की पहली फिल्म 'बेखुदी' थी, जिसमें वह अभिनेत्री काजोल के साथ काम करने वाले थे। उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन निर्देशक राहुल रवैल ने उन्हें अनप्रोफेशनल पाया और पहली शूटिंग के बाद ही उनकी जगह कमल सदाना को ले लिया। बाद में सैफ ने असफल मल्टीस्टारर फिल्म परंपरा से डेब्यू किया।

4 of 11
सैफ अली खान-अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म हाथ से निकली, लेकिन प्यार मिल गया
'बेखुदी' की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात अमृता सिंह से हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ की मां शर्मिला टैगोर इस शादी के सख्त खिलाफ थीं। इसके बावजूद उन्होंने 1991 में अमृता सिंह से शादी की और 2004 में उनका तलाक हो गया। अमृता से उनके दो बच्चे हैं, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान।
विज्ञापन

5 of 11
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
मॉडल के साथ प्यार
अमृता से तलाक के बाद सैफ अली खान ने स्विस मॉडल रोजा कैटलानो को डेट किया। हालांकि, मॉडल ने बाद में खुलासा किया कि जब उन्होंने डेटिंग शुरू की थी, तब सैफ ने अपनी पिछली शादी और दो बच्चों इब्राहिम और सारा के बारे में नहीं बताया था। तीन साल की डेटिंग के बाद सैफ अली खान ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।
विज्ञापन

6 of 11
बेटों के साथ करीना कपूर खान और सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
13 साल छोटी करीना से शादी
'टशन' की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान और करीना कपूर के बीच प्यार हुआ। लगभग पांच सालों तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद सैफ ने 10 साल छोटी करीना संग 16 अक्तूबर 2012 को शादी कर ली थी। दोनों के दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं।
विज्ञापन

7 of 11
सैफ अली खान - फोटो : ANI
बचपन में नहीं मिलती थी पॉकेट मनी
रईस खानदान से ताल्लुक रखने के बाद भी सैफ को बचपन में जेब खर्च के लिए तरसना पड़ता था। इसका जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। सैफ ने बताया था कि मेरी परवरिश काफी अच्छी रही, लेकिन जब बात पैसों की होती है तो मुझे पॉकेट मनी कभी नहीं मिली। अगर मुझे पॉकेट मनी मिलती भी थी तो वह दूसरे लोगों से काफी कम होती थी।

8 of 11
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं सैफ
सैफ ने क्राइम ड्रामा, एक्शन थ्रिलर, कॉमिक और रोमांस तक, लगभग हर जॉनर में एक्टिंग की है। अभिनेता ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड और सात फिल्म फेयर जैसे अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। हालांकि, 2010 में सैफ को चौथा सर्वोच्च भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्म श्री दिया जा चुका है। वहीं, वह एक टीवी प्रेजेंटर, स्टेज शो होस्ट और दो प्रोडक्शन कंपनियों इल्लुमिनाती फिल्म्स व ब्लैक नाइट फिल्म्स के मालिक भी हैं।

9 of 11
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म निर्माण में भी आजमाया हाथ
सैफ न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि उन्होंने पहले भी फिल्म निर्माण में हाथ आजमाया है। उन्होंने प्रोडक्शन हाउस भी स्थापित किया है। 'ब्लैक नाइट फिल्म्स' प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का नाम 'जवानी जानेमन' थी। दिलचस्प बात यह है कि सेफ दो प्रोडक्शन बैनर के मालिक हैं। ब्लैक नाइट फिल्म्स के साथ इलुमिनाती फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस भी सैफ का है।

10 of 11
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
अक्षय के साथ हिट रही जोड़ी
सैफ अली खान ने इंडस्ट्री में कदम रखने के दो साल बाद ही सफलता का स्वाद चख लिया। उनकी पहली बॉक्स ऑफिस सफलता 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' थी, जिसमें वे अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे। अक्षय और सैफ की जोड़ी लोकप्रिय हो गई और निर्देशकों ने उन्हें एक साथ कास्ट करना शुरू कर दिया। यह जोड़ी उस दशक की सबसे ज्यादा भरोसेमंद जोड़ी बनकर उभरी। ये दिललगी, आरजू, कीमत जैसी फिल्मों में दोनों साथ नजर आए।
विज्ञापन

11 of 11
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विलेन बन भी जीता दिल
सैफ अली खान की सोलो फिल्में कम ही हिट रहीं, जबकि उनकी अन्य सितारों के साथ वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सुपरहिट रहीं। 'परिणीता' सैफ के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। वहीं, उन्होंने 'ओमकारा' में लंगड़ा त्यागी की थी। सैफ ने फिल्म में अपने डार्क, लेकिन शानदार अभिनय के लिए 'बेस्ट विलेन' का पुरस्कार भी जीता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें