फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agni: ‘अग्नि’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का जलवा, ग्लैमर और स्टाइल ने बढ़ाई रेड कार्पेट की शोभा

Wed, 04 Dec 2024 11:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Agni Screening: बुधवार को राहुल ढोलकिया निर्देशित फिल्म ‘अग्नि’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान रेड कार्पेट की फिल्म के कलाकारों समेत कई सितारों ने शोभा बढ़ाई। 

 
विज्ञापन
1 of 5
‘अग्नि’ की स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बुधवार को दिव्येंदु शर्मा और प्रतीक गांधी की आगामी फिल्म ‘अग्नि’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टार कास्ट ने इस विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत की। फिल्मी सितारों ने अपने स्टाइल और खूबसूरती से रेड कार्पेट को चमका दिया। ‘अग्नि’ का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है और उन्होंने ही इसे लिखा भी है। प्रतीक गांधी और दिव्येंदु शर्मा फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।

 
विज्ञापन

2 of 5
‘अग्नि’ की स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रतीक गांधी, वत्सल सेठ और सई ताम्हणकर हुए स्पॉट
अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने के लिए अभिनेता प्रतीक गांधी और सई ताम्हणकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैमरा के लिए पोज दिया। अभिनेत्री ने सई ताम्हणकर ने खुद को आसमानी रंग के कपड़ो में स्टाइल किया था। वहीं, प्रतीक गांधी ग्रे कलर की हाई-नेक टी-शर्ट में नजर आएं। अभिनेता वत्सल सेठ भी इसका हिस्सा बनने पहुंचे। इस दौरान खुद को स्टाइल करने के लिए उन्होंने ग्रे कलर की जैकेट और ब्लैक टीशर्ट के साथ येलो कैप रखा। 
Salman Khan: सलमान खान के शूटिंग सेट पर घुसा अनजान शख्स, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी धमकी

 
विज्ञापन

3 of 5
जॉनी लीवर और संयमी खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जॉनी लीवर और संयमी खेर
फिल्म ‘अग्नि’ के स्पेशल स्क्रीनिंग का हिस्सा बनने के लिए मशहूर हास्य अभिनेता जॉनी लीवर भी पहुंचे। इस दौरान वह फॉर्मल लुक में नजर आएं। वहीं, अभिनेत्री संयमी खेर ने भी रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे। संयमी ने खुद को ब्राउन कलर के आउटफिट में स्टाइल किया था, जो काफी स्पोर्टी लुक दे रहा था।

 

4 of 5
‘अग्नि’ की स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्पेशल स्क्रीनिंग की शोभा बढ़ाने पहुंचे ये सितारे
‘अग्नि’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की शोभा बढ़ाने के लिए  डिनो मोरिया, प्रिया बापट, अक्षरा हासन, अंजुम शर्मा भी पहुंचे। इस दौरान ये काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सखी गोखले, दिव्येंदु शर्मा, हर्षिता गौर और मकरंद देशपांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन्होंने ने भी की शिरकत 
स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता दिव्येंदु शर्मा समेत कई अन्य सितारों ने भी अपना उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें मकरंद देशपांडे, हर्षिता गौर, अभिषेक बनर्जी, सखी गोखले और ईशा तलवार शामिल हैं।
एक-दूजे के हुए नागा चैतन्य और शोभिता, शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें