फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress: नब्बे के दशक की इन अभिनेत्रियों के दूल्हे उम्र में हैं उनसे कम, लिस्ट में शिल्पा भी शामिल

Thu, 01 Aug 2024 12:18 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
भारत में जब भी शादी की बात आती है तो अक्सर लोग सोचते हैं लड़के की उम्र लड़की से ज्यादा होना चाहिए। बॉलीवुड भी इस बात से अछूता नहीं है, लेकिन वहीं कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने सेट परंपरा को तोड़ अपने लिए नई रह चुनी हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी शादी अपनी उम्र में से कम लड़के के साथ की है--
विज्ञापन

2 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में पहला डिंपल क्वीन प्रीति जिंटा का है। उन्होंने जीन गुडइनफ के साथ शादी की है। प्रीति से जीन उम्र में दस साल छोटे हैं और दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। दोनों की शादी लॉस एंजिलिस में हुई थी जिसमें सिर्फ करीबी फैमिली के लोग ही शामिल थे। 
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का भी नाम शामिल है। शिल्पा शेट्टी से उनके पति राज कुंद्रा छोटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और 90 के दशक की हिट हीरोइन शिल्पा शेट्टी से राज कुंद्रा तीन महीने छोटे हैं। 

4 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और उनके पति मोहसिन अख्तर एक प्यारे कपल। हैं दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। सूत्रों की मानें तो उर्मिला से मोहसिन 10 साल छोटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नम्रता शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की है। नम्रता अपने पति महेश से बड़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की उम्र में चार साल का अंतर है। महेश बाबू और नम्रता एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं। दोनों दो प्यारे से बच्चों के माता-पिता हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें