फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इंडस्ट्री पर राज कर रहे यूपी में जन्मे ये मशहूर बॉलीवुड सितारे, बिग बी और अनुष्का का नाम भी शामिल

Wed, 31 Jul 2024 10:05 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश की धरती पर कई बॉलीवुड सितारों का जन्म हुआ है। यूपी ने इंडस्ट्री को कई नायाब सितारे दिए हैं। इन सितारों के बिना फिल्म इंडस्ट्री की कहानी ही अधूरी सी लगती है।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड में छाए यूपी के ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के कोने-कोने से निकलकर आए कई सितारे आज बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश से आए कई मशूहर सितारे भी इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश की धरती पर कई बॉलीवुड सितारों का जन्म हुआ है। यूपी ने इंडस्ट्री को कई नायाब सितारे दिए हैं। इन सितारों के बिना फिल्म इंडस्ट्री की कहानी ही अधूरी सी लगती है। आज इस लेख में हम उन सितारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में जन्म लिया और आज बॉलीवुड में उनके नाम का डंका बज रहा है...
विज्ञापन

2 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाली अनुष्का का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 मई में अयोध्या में हुआ था। वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन 
सदी के महानायक अभिनताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह बॉलूवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। उनकी फिल्मों के बिना मानो बॉलीवुड अधूरा रहता। इन दिनों वह कल्कि 2898 एडी में नजर आ रहे हैं। बिग का जन्म भी यूपी में हुआ था। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 11 अक्तूबर 1942 में उनका जन्म हुआ था, जिसे अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है।

4 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म भी उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुके हैं। अभिनेता का जन्म 19 मई 1974 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक गांव में हुआ था।
विज्ञापन

5 of 6
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले नसीरुद्दीन का जन्म भी यूपी में ही हुआ था। 20 जुलाई 1950 में उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था। अभिनेता बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिशा पटानी - फोटो : इंस्टाग्राम
दिशा पटानी
अभिनेत्री दिशा पटानी का नाम भी इन सितारों की लिस्ट में शामिल है। दिशा का जन्म 13 जून 1992 में यूपी के बरेली में हुआ था। इन दिनों वह प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें