फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Celebration: इको-फ्रेंडली दिवाली मनाना पसंद करती हैं ये हसीनाएं, पटाखों से बनाकर रखती हैं दूरी

Fri, 25 Oct 2024 02:52 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के सितारे हर त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। इसी तरह वह प्रकाश पर्व दिवाली को भी सेलिब्रेट करते हैं। आइए आज उन अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जो इको-फ्रेंडली दिवाली मनाती हैं और पटाखों से दूरी बनाकर रखती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
ये अभिनेत्रियां पटाखों से करती हैं तौबा - फोटो : अमर उजाला
रोशनी के त्योहार दिवाली को बस कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में चारों ओर दिवाली की धूम मची है। लोग दिवाली पर अपने घरों सजाने और पार्टी की तैयारियों में जुटे हैं। त्योहार कोई भी हो बॉलीवुड के सितारे इसे मनाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते। कई सितारे त्योहार को मनाने से पहले अपने घरों पर पार्टी का आयोजन करते हैं। अपने दोस्तों और करीबियों के साथ इसका जश्न मनाते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे सितारें हैं जो पूरी तरह से इको-फ्रेंडली दिवाली मनाने में विश्वास रखते हैं। वह खुद को पटाखों से दूर रखते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इससे वायु और ध्वनि प्रदूषण का बढ़ावा मिलता है। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी अभिनेत्रियां हैं जो पटाखों से तौबा करती हैं…
विज्ञापन

2 of 7
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दिवाली पर पटाखे जलाने से बचती हैं। वह इस त्योहार को केवल दिए और मिठाईयों के साथ मनाना पसंद करती हैं।
IFFI Goa: ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का धमाल, रणदीप की मूवी से होगा ‘अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ का आगाज
 
विज्ञापन

3 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट
इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री खुद तो पटाखों से दूर रहती हैं, साथ ही वह औरों से भी अपील करती हैं कि वह पटाखों से दूरी बनाए रखें। 
 

4 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को अस्थमा की बीमारी है, इसलिए वह पटाखों से कोसों दूर रहती हैं। साथ ही वह लोगों से भी अपील करती हैं कि वो पटाखे ना जलाए।
 
विज्ञापन

5 of 7
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या पांडे
इस सूची में अनन्या पांडे का नाम भी शामिल है। अनन्या को भी पटाखे फोड़ना पसंद नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह दूसरों से भी ऐसा ना करने की अपील करती हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
सोनम कपूर
सोनम कपूर भी दिवाली पर पटाखे जलाने से बचती हैं। अभिनेत्री को भी पटाखे जलाना पसंद नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिशा पटानी - फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani
दिशा पटानी
दिशा पटानी भी पटाखों से दूरी बनाए रखती हैं। उन्हें भी पटाखे फोड़ना पसंद नहीं है।
Jigra Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर ‘जिगरा’ हुई फेल, जानें अब तक का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें