फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर अदाकारा वहीदा रहमान ने गंगा में की बोटिंग, बर्थडे भी करेंगी सेलिब्रेट, सामने आईं तस्वीरें

Sun, 02 Feb 2020 12:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
मशहूर अदाकार वहीदा रहमान ने गंगा में बोटिंग की। - फोटो : अमर उजाला।
हिंदी फिल्मों में अपने जमाने की मशहूर अदाकार वहीदा रहमान अभी बनारस का लुत्फ उठा रही हैं। वह गंगा में बोटिंग का आनंद ले रही हैं। वह हाल ही में वाराणसी पहुंची हैं। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं है। आगे स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान ने यादों में बनारस को संजोया। गंगा घाट की सैर के दौरान उन्होंने कैमरे में बनारस की खूबसूरती को कैद किया। शनिवार को गाइड की मिस नलिनी ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

3 of 6
अदाकारा वहीदा रहमान शनिवार को काशी पहुंची थीं। गाइड फिल्म में मिस नलिनी का यादगार किरदार निभाने वाली वहीदा रहमान ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शिरकत की। दर्शक भी उन्हें अपने बीच पाकर खुशी से खिल उठे।

4 of 6
उन्होंने वहीदा रहमान के साथ ढेर सारी सेल्फी लीं। गंगा सेवा निधि की ओर उन्हें सम्मानित किया गया और पुजारियों ने प्रसाद दिया। इस दौरान वहीदा ने गंगा आरती और घाट की ढेर सारी तस्वीरें उतारीं।
विज्ञापन

5 of 6
वहीदा रहमान ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। वह बहुत ही कम फिल्मों में नजर आती हैं। सबसे आखिरी बार में विश्वरूपम 2 फिल्म में नजर आई थीं, जो 2018 में आई थी। वहीं वह अभी डेजर्ट डॉल्फिन ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी, जो इस साल रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वहीदा रहमान ने गंगा विहार, घाट, बनारस की गलियों को अपनी यादों में संजोया। 3 फरवरी को उनका जन्मदिन मनाया जाता है। इसके साथ ही वह अपना बर्थडे आज बनारस में ही सेलिब्रेट करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें