फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Dance: क्लासिकल डांस में माहिर हैं ये अभिनेत्रियां, नृत्य करते हुए खूब चलाती हैं कातिल अदाओं के तीर

Sun, 12 May 2024 01:45 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को अभिनय के अलावा और भी कई चीजें आनी चाहिए, जिससे वे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना सकें। अभिनय के अलावा नृत्य को इंडस्ट्री का बेहद अहम हिस्सा माना जाता है, इसलिए ज्यादातर अभिनेत्रियां कोई न कोई डांस फॉर्म जरूर सीखती हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर से की थी। वहीं बहुत सी हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने क्लासिकल डांस सीख मंच पर आग लगाई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
धर्मेंद्र,हेमा मालिनी,ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन क्लासिकल डांसर्स में से एक हैं। हेमा मालिनी क्लासिकल डांस फॉर्म भरतनाट्यम की कई साल ट्रेनिंग ले चुकी हैं। फिल्मों के अलावा हेमा मालिनी देश के कई बड़े मंचों पर डांस कर चुकी हैं। हेमा के साथ-साथ उनकी बेटियां ईशा और अहाना भी ओडिसी डांस फॉर्म की ट्रेनिंग ले चुकी हैं। भरतनाट्यम के अलावा भी हेमा कुच्ची पुड़ी और मोहिनित्यम भी सीख चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति सेनन
कृति सेनन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री कृति सेनन ने 'मिमी' सहित कई फिल्मों में अपने डांस से धमाल मचा दिया है। कृति एक कथक ट्रेंड डांसर हैं और कई फिल्मों में अपने डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। 

4 of 7
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी दीक्षित
डांसिंग क्वीन अभिनेत्रियों का नाम आए और माधुरी दीक्षित की बात न हो, ऐसा तो हो नहीं सकता है। माधुरी ने क्लासिकल डांस फॉर्म कथक की ट्रेनिंग ली है, यही वजह है कि फिल्म 'डेढ़ इश्किया' और 'देवदास' में हमने उनके कथक का हुनर देखने को मिला है। इसके साथ ही वे डांसिंग रियलिटी शो भी होस्ट करती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम
राधिका आप्टे
अभिनेत्री राधिका आप्टे को नेटफ्लिक्स क्वीन कहा जाता है। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि राधिका आप्टे भी क्लासिकल ट्रेंड डांसर हैं। राधिका ने लंबे समय तक कथक की ट्रेनिंग ली है, जिस कारण डांस में उनकी काफी रूचि है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा
मिस वर्ल्ड रह चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने डांस मूव्स के लिए बेहद मशहूर हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, प्रियंका दोनों ही डांस फॉर्म में बेहतरीन हैं। प्रियंका भी कथक डांस फॉर्म की ट्रेनिंग ले चुकी हैं। उन्होंने फेमस डांस गुरू पंडित वीरू कृष्णन से नृत्य सीखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ऐश्वर्या अपनी अदाकारी के साथ-साथ डांस मूव्स के लिए भी काफी मशहूर हैं। अब तक कई फिल्मों में वे डांस और अपनी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें