फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: अस्पताल में भर्ती हुईं हिना खान, तेज बुखार के चलते तड़प रहीं अभिनेत्री, बोलीं- एनर्जी नहीं बची

Thu, 28 Dec 2023 04:42 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'अक्षरा' यानि हिना खान तेज बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस खबर को साझा किया है। हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक थर्मामीटर की फोटो शेयर किया है। जिसमें 102 टेम्प्रेचर दिखा रहा है। 

पिछली तीन-चार रातें काफी मुश्किल
हिना खान ने अपने फॉलोवर्स को अपनी हेल्थ के बारे अपडेट देते हुए लिखा है, 'मेरे लिए पिछली तीन-चार रातें काफी मुश्किल रही हैं। मुझे काफी तेज बुखार है और लगातार मेरा टेम्प्रेचर 102-103 के आस-पास रह रहा है। जो लोग मेरे लिए चिंतित हैं मैं उनसे कहना चाहती हूँ, आप मेरे लिए परेशान न हों। मैं जल्दी ही ठीक हो कर आप लोगों के बीच लौटूंगी। मुझे यूं ही चाहते रहिए।' हिना खान ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी से एक और फोटो साझा किया है जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर बैठी दिखाई दे रहीं हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा है 'लाइफ अपडेट।' हिना को चाहने वाले उनके प्रशंसक उनके लिए काफी परेशान हैं। 

Sajid Khan: 'अभी हम जिंदा हैं', मौत की खबरों पर फिल्ममेकर साजिद खान ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो साझा कर बताया सच



मिलियन्स में फॉलोवर्स
हिना खान स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुई थीं। बाद में वो रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी शामिल हुईं। पिछले दिनों उनकी फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' अमेरिका में रिलीज की गई। फिल्म में हिना के दमदार अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। फिल्मों और सीरियल के अलावा हिना खान कई सारे हिट म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके मिलियन्स में फॉलोवर्स हैं। हिना अपने अलग अंदाज और स्टाइलिंग के लिए अपने फॉलोवर्स के बीच मशहूर हैं।  
 

Shah Rukh Khan: 'डंकी' से लेकर 'स्वदेस' तक शाहरुख की इन फिल्मों में दिखा था देशभक्ति का अलग रंग और खास जज्बा



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें