फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: टीवी की ये बहुएं जल्द करेंगी शादी, अब रिएल लाइफ में भी दुल्हन बनने को हैं तैयार

Sat, 02 Mar 2024 11:22 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि शादी का सपना हर लड़की से बचपन से देखती है। अपने सपनों के राजकुमार की हर खूबियां को लेकर काफी सचेत होती है। हर लड़की अपनी शादी के लिए सालों से सपने संजो कर रखती है। ऐसे में बाहरी दुनिया में शादियां हो रही है साथ ही, टेलीविजन इंडस्ट्री उत्साह से भरा हुआ है। हाल ही में, रकुल-जैकी की शादी के बाद अब टीवी जगत में बी जल्द शहनाई बजने वाली है। टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर बहुओं ने अपने लिए लड़का पसंद कर लिया है और जल्द ही वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, चलिए जानते हैं किन अभिनेत्रियों का नाम इस लिस्ट में शामिल है।
विज्ञापन

2 of 4
सुरभि चंदना - फोटो : सोशल मीडिया
सुरभि चंदना
टीवी के पॉपुलर शो इश्कबाज अभिनेत्री सुरभि चंदना का नाम इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री 13 साल से बॉयफ्रेंड करण शर्मा को डेट करने के बाद अपना घर बसाने जा रही हैं।  शुरुआत में अपने रिश्ते को पर्सनल रखा और 15 जनवरी को एक खूबसूरत पोस्ट के साथ शादी की अनाउंसमेंट की है।
विज्ञापन

3 of 4
सुरभि ज्योति - फोटो : social media
सुरभि ज्योति
अभिनेत्री सुरभि ज्योति भी जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। सुरभि के शादी की डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि  6 या 7 तारीख के आसपास उनकी शादी हो सकती है। हालांकि, अभी तक सुरभि की तरफ से इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अभिनेत्री के फैंस उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
आरती सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आरती सिंह
बिग बॉस 13 में अपने गेम से सभी का मनोरंजन करने वाली अभिनेत्री आरती सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री अप्रैल या मई में बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेने की तैयारी कर रही हैं। 38 वर्षीय आरती सिंह काफी समय से दीपक के साथ रिलेशन में हैं। खबर है कि दोनों के शादी की तैयारी भी जोरों-शोरों से चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें