फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aparna Das-Deepak Wedding: एक-दूजे के हुए अपर्णा दास और दीपक परम्बोल, सामने आईं विवाह की तस्वीरें

Wed, 24 Apr 2024 03:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपर्णा दास और दीपक परम्बोल - फोटो : इंस्टाग्राम
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दीपक परम्बोल और अभिनेत्री अपर्णा दास शादी के बंधन में बंध गए हैं। आज बुधवार 24 अप्रैल को इस फिल्मी जोड़ी ने रीति-रिवाज से शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
अपर्णा दास-दीपक - फोटो : इंस्टाग्राम
अपर्णा और दीपक ने आज सवेरे केरल के वडाकेन्चेरी में थेवरकाड कन्वेंशन सेंटर में करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी रचाई। इस शादी समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के भी कई लोग शामिल हुए। अपर्णा और दीपक शादी की तस्वीरों में पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं।
Sachin Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर का 51वां जन्मदिन, बॉलीवुड-टॉलीवुड स्टार्स करते हैं उन्हें प्यार
विज्ञापन

3 of 5
अपर्णा दास-दीपक - फोटो : इंस्टाग्राम
अपर्णा गोल्डन बॉर्डर की व्हाइट साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने हरे रंग के ब्लाउज के साथ इसे मैच किया है। बालों में गजरा और लाइट ज्वैलरी के साथ दुल्हन के लिबास में अभिनेत्री बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं, अभिनेता दीपक भी पारंपरिक परिधान लुंगी और शर्ट में नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
अपर्णा दास-दीपक - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपक परम्बोल ने इस महीने की शुरुआत में अपनी और अपर्णा की शादी की तारीख का एलान किया था। अपर्णा और दीपक की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस दोनों को जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपर्णा दास-दीपक - फोटो : इंस्टाग्राम
अपर्णा दास ने मलयालम फिल्म नजन प्रकाशन से डेब्यू किया था और फिल्म मनोरम से उन्हें लोकप्रियता मिली। दलपति विजय की फिल्म बीस्ट में भी वह नजर आ चुकी हैं। वहीं दीपक इस साल फरवरी में आई फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' में नजर आए।
Rohed Khan: इस ऑस्ट्रेलियन हीरो ने BMCM में काम करने के लिए छोड़ी 'स्क्विड गेम', शूटिंग के आखिरी दिन हुआ यह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें