फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivaji Maharaj Role: नसीरुद्दीन शाह से लेकर शरद केलकर तक ने निभाया छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार, जीता दिल

Sat, 24 May 2025 11:42 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actors Played Role of Chhatrapati Shivaji Maharaj: मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित कई टीवी शो और फिल्में बन चुकी हैं। इनमें कई अभिनेताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
नसीरुद्दीन शाह और शरद केलकर - फोटो : एक्स

हाल ही में अभिनेता रितेश देशमुख ने 'राजा शिवाजी' फिल्म की घोषणा की है और उसका पोस्टर भी रिलीज किया है। इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य को दिखाया जाएगा। रितेश के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेता खुद महाराज के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, उनके लुक का प्रशंसकों को बड़ी बेसब्री से इंताजार है। अभी तक सिनेमाई पर्दे पर कई दिग्गज अभिनेताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह से लेकर शरद केलकर तक का नाम शामिल है।

विज्ञापन

2 of 6
शरद केलकर - फोटो : एक्स

शरद केलकर
अभिनेता शरद केलकर, जिन्हें टीवी शो और फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था। केलकर ने अपने अभिनय से शिवाजी महाराज को पर्दे पर जीवंत कर दिया था। इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे।

यह खबर भी पढ़ें: Raja Shivaji: रितेश की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म का पोस्टर रिलीज, अभिषेक-संजय भी हिस्सा; इस दिन होगी रिलीज

विज्ञापन

3 of 6
महेश मांजेकर - फोटो : IMDB

महेश मांजेकर
महेश मांजेरकर को अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने साल 2009 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय' में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई थी।

4 of 6
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : एक्स

नसीरुद्दीन शाह
सिनेमाई दुनिया के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था। अभिनेता ने साल 1988 में प्रसारित हुए श्याम बेनेगल के टीवी शो 'भारत की खोज' में ये किरदार निभाया था, जिसे लोगों द्वारा काफी सराहना मिली थी।

विज्ञापन

5 of 6
अमोल कोल्हे - फोटो : सोशल मीडिया

अमोल कोल्हे
अभिनेता अमोल कोल्हे को भी उनकी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने भी प्रसिद्ध मराठी टीवी सीरियल 'राजा शिवछत्रपति' में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था। इस शो ने उन्हें खूब प्रसिद्धि दिलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

ऋषभ शेट्टी
अभिनेता ऋषभ शेट्टी, जिन्हें 'कांतारा' फिल्म से प्रसिद्धि प्राप्त है। उन्हें भी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म में देखा जाएगा, जिसमें वो शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म का नाम है 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें