फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: भारत लौटीं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या को थाम पैपराजी को दिए कई पोज

Sat, 24 May 2025 10:54 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aishwarya Rai Returnes India: ऐश्वर्या राय कान से भारत लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए उन्होंने कई पोज दिए। वह बेटी आराध्या के साथ थीं।
विज्ञापन
1 of 5
बेटी के साथ ऐश्वर्या राय - फोटो : एक्स
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखाया है। अब वह कान से वापस भारत लौट आईं हैं। वह अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोनों की कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बेटी के साथ ऐश्वर्या राय - फोटो : एक्स
आराध्या के साथ नजर आईं ऐश्वर्या
एक वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन एक साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिखीं। ऐश्वर्या ने हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिवादन किया और उन्हें देखकर मुस्कुराईं। आराध्या भी अपनी मां का हाथ थाम कर भीड़ को देखकर मुस्कुराईं। जैसे ही भीड़ ने उन्हें घेरा, ऐश्वर्या ने कार की ओर जाते हुए आराध्या को अपने हाथों में थाम लिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : X
ऐश्वर्या ने दिए पोज
कार में बैठने से पहले ऐश्वर्या ने पैपराजी को कुछ देर के लिए पोज भी दिया। इस दौरान ऐश्वर्या और आराध्या ने काले रंग के आउटफिट पहने थे। ऐश्वर्या ने काले रंग का टॉप और कोट पहना था। आराध्या ने काले रंग का टॉप, नीली डेनिम और काला कोट पहना था।
यह खबर भी पढ़ें: Aishwarya Rai: तलाक का दावा करने वालों को ऐश्वर्या ने जड़ा तमाचा, यूजर्स ने जोड़ा ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन

4 of 5
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या ने सिंदूर से पूरा किया लुक
इससे पहले कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने पारंपरिक लुक चुना। वह खूबसूरत आइवरी हैंडलूम बनारसी साड़ी में रेड कार्पेट पर छा गईं। इसे उनके बाएं तरफ लंबे पल्लू और दाएं तरफ एक फ्लोइंग लेस ट्रेन के साथ डिजाइन किया गया। उन्होंने अपने लुक को लेयर्ड रूबी नेकलेस और माथे पर सिंदूर लगाकर पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या का वर्कफ्रंट
ऐश्वर्या की आखिरी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: 2' थी। इस फिल्म में विक्रम, रवि मोहन, कार्थी, त्रिशा कृष्णन, जयराम, प्रभु, आर सरथकुमार, शोभिता धुलिपाला, ऐश्वर्या लक्ष्मी, विक्रम प्रभु और प्रकाश राज थे। ऐश्वर्या ने अभी तक अपनी अगली फिल्म का एलान नहीं किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें