फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heroes As Villains: पहली बार विलेन के किरदार में जब नजर आए हीरो, अदाकारी और लुक देखकर दंग रह गए फैंस

Sun, 16 Feb 2025 09:18 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Heroes As Villains: आज हम आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर हीरो की भूमिका के बाद जब विलेन का किरदार निभाया तो उनके फैंस उन्हें देखकर दंग रह गए। आइए जानते हैं वो अभिनेता कौन-कौन से अभिनेता हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
नायक बने खलनायक - फोटो : अमर उजाला
14 फरवरी को विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड 31 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय खन्ना विलेन के किरदार में नजर आए हैं। अभी तक अक्षय ने अपनी फिल्मों में हीरो का ही किरदार निभाया था। अब अक्षय ने ‘छावा’ में औरंगजेब का किरदार निभाया है। अक्षय को इस लुक में देखकर दर्शक हैरान रह गए। आइए जानते हैं अक्षय खन्ना से पहले कौन से अभिनेता विलेन के किरदार में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बॉबी देओल - फोटो : यूट्यूब
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ में खलनायक की भूमिका पहली बार निभाई है। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया। बॉबी के फैंस उन्हें इस अवतार में देखकर हैरान रह गए। इस फिल्म के बाद से ही अभिनेता को ‘लॉर्ड बॉबी’ के नाम से उनके फैंस ने पुकारने लगे। 
विज्ञापन

3 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : यूट्यूब
रणवीर सिंह 
रणवीर सिंह ने फिल्म ‘पद्मावत’ में पहली बार खलनायक की भूमिका अदा की। उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार फिल्म में निभाया। इस फिल्म में उन्होंने अपने नेगेटिव किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि उनके फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखकर हैरान रह गए। अभिनेता को फिल्म में अपनी भूमिका के लिए समीक्षकों की भी सराहना मिली थी। 

4 of 6
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कपूर 
अर्जुन कपूर ने पहली बार बड़े पर्दे पर विलेन की भूमिका सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में निभाया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अर्जुन ने विलेन के रूप में अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
रितेश देशमुख - फोटो : यूट्यूब
रितेश देशमुख 
अभिनेता रितेश देशमुख ने साल 2014 में आई फिल्म ‘एक विलेन’ में खलनायक की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में वह एक साइको किलर के किरदार में नजर आए थे। रितेश का यह अवतार देखकर सभी दंग रह गए थे। इसके बाद वह साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘मरजावां’ में दिखे। इस फिल्म में भी उनकी खलनायकी की खूब तारीफ हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजय देवगन - फोटो : यूट्यूब
अजय देवगन 
अजय देवगन ने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘खाकी’ में खलनायकी की भूमिका पहली बार निभाई। इस फिल्म में अभिनेता को विलेन के किरदार में देखकर फैंस हैरान तो हुए ही साथ ही काफी प्रभावित भी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें