टीवी से लेकर फिल्मों तक कई अभिनेताओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई है। इन कलाकारों ने अपने अभिनय से इन किरदार को इतना जीवंत बना दिया कि दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया।
विज्ञापन
1 of 6
भगवान कृष्ण के किरदार में दिखे ये अभिनेता
- फोटो : इंस्टाग्राम
टेलीविजन की दुनिया में पौराणिक कार्यक्रम और उनके किरदारों को दर्शकों द्वारा हमेशा से ही काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। एक दौर ऐसा भी था जब रामायण से लेकर श्रीकृष्णा जैसे कार्यक्रमों में भगवान का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं के दर्शक पैर भी छू लिया करते थे। टीवी से लेकर फिल्मों तक कई अभिनेताओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई है। इन कलाकारों ने अपने अभिनय से इन किरदार को इतना जीवंत कर दिया कि दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। तो चलिए इस जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की भूमिका में नजर आने वाले इन अभिनेताओं के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 6
नीतीश भारद्वाज
- फोटो : इंस्टाग्राम
नीतीश भारद्वाज
90 के दशक में बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में नीतीश भारद्वाज ने कृष्ण की भूमिका में नजर आए थे। उस वक्त उनकी उम्र 23 साल थी। उनके इस किरदार से नीतीश भारद्वाज की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। इसके अलावा वे विष्णु पुराण में विष्णु का किरदार भी निभा चुके हैं। नीतीश छोटे पर्दे के अलावा मराठी सिनेमा का भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं।
विज्ञापन
3 of 6
स्वप्निल जोशी
- फोटो : एक्स
स्वप्निल जोशी
स्वप्निल जोशी को भी भगवान कृष्ण के किरदार से लोकप्रियता हासिल हुई थी। वह रामानंद सागर के सीरियल 'श्री कृष्णा' में युवा कृष्ण की भूमिका में दिखाई दिए थे। शो में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
4 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म खेल खेल में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय भी पर्दे पर भगवान कृष्ण की भूमिका निभा चुके हैं। खिलाड़ी कुमार फिल्म ओ माय गॉड में कृष्ण भगवान के किरदार में दिखाई दिए थे। दर्शकों ने इसमें उनकी भूमिका को काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
5 of 6
सौरभ राज जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
सौरभ राज जैन
टीवी अभिनेता सौरभ राज जैन छोटे पर्दे का जाना-माना नाम हैं। उन्हें भी भगवान श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु के किरदार से घर-घर में लोकप्रियता मिली थी। सौरभ ने साल 2013 में बने नए 'महाभारत' में श्री कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा भी वे कई शोज में कृष्ण और विष्णु के अवतार में नजर आ चुके हैं।
अभिनेता सुमेध मुद्गलकर को भी भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2018 में शो राधाकृष्ण में श्री कृष्णा का किरदार निभाया था। इसके बाद वह घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे। अपनी मोहक मुस्कान के कारण उन्होंने सभी के दिलों में जगह बना ली है।