फिल्म 'भूतनाथ'
- फोटो : सोशल मीडिया
भूतनाथ
विवेक शर्मा के निर्देशन में साल 2008 में एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई, जिसमें अमिताभ बच्चन, जूही चावला और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में बिग बी भूतनाथ का किरदार निभाते हैं, जो इस दुनिया को छोड़ चुका है और अपने घर में भूत बनकर रहता है। उस घर में एक परिवार किराए पर रहने आता है, जिसमें बंकू नाम का एक बच्चा भी रहता है। धीरे-धीरे बंकू और भूतनाथ की दोस्ती हो जाती है और वो साथ में बहुत मस्ती करते हैं। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को हंसाती भी है और भावुक भी करती है।