फिल्म 'मां'
- फोटो : इंस्टाग्राम
मां
पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आईं काजोल से एक बेहतर फिल्म की उम्मीद थी। लेकिन ‘मां’ उन उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतरी है। इसका अंदाजा फिल्म की कमाई से ही लगा सकते हैं। बॉक्स ऑफिस पर सात दिन बिताने के बाद भी ‘मां’ की कमाई सिर्फ 26.65 करोड़ रुपए ही हो पाई है। गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 1.65 करोड़ ही रहा, जबकि बुधवार को ये कलेक्शन 1.85 करोड़ था। ऐसे में आज से ‘मेट्रो इन दिनो’ की रिलीज के बाद ये कलेक्शन और भी गिरने की संभावना है।