फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kusha Kapila: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गए एक्टर, कुशा कपिला से लेकर इनके नाम तक हैं शामिल

Sat, 24 May 2025 05:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाकर कई इंफ्लुएंसर वेब सीरीज और फिल्मों की दुनिया में कदम रख चुके हैं, अब अपनी एक्टिंग से दर्शकों को कायल बना रहे हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ पॉपुलर इंफ्लुएंसर के बारे में जो एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
1 of 7
पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बने एक्टर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पहले सालों तक लोग स्ट्रगल करते थे, जब जाकर फिल्म और टीवी की दुनिया में कदम रख पाते थे, अपना हुनर दिखा पाते थे। अब यही मौका सोशल मीडिया भी दे रहा है। कई ऐसे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, यूट्यूबर हैं जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपने लिए एक्टिंग में आने की राह बनाई। जानिए, कुछ नामी इंफ्लुएंसर के बारे में जो अब एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 7
कुशा कपिला - फोटो : इंस्टाग्राम

कुशा कपिला
कुशा कपिला ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर करियर शुरू किया था, वह कॉमिक वीडियो बनाती थीं, साथ ही फैशन कंटेंट भी क्रिएट करती थीं। कुछ ही सालों में वह सोशल मीडिया पर फेमस हो गईं। अब वह बतौर एक्टर भी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आने लगी हैं। कुशा कपिला साल 2023 में शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म ‘सूखी’ और भूमि पेडनेकर स्टारर ‘थैंक यू फॉर कमिंग में नजर आईं। वेब सीरीज ‘देहाती लड़के’ और ‘लाइफ हिल गई’ में भी कुशा कपिला की एक्टिंग को सराहा गया।  

विज्ञापन

3 of 7
प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम @mostlysane

प्राजक्ता कोली
प्राजक्ता कोली ने भी यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर फनी वीडियो बनाकर शुरुआती की थी। अब वह बतौर एक्ट्रेस अलग-अलग जाॅनर की फिल्में और किरदार फिल्म और वेब सीरीज में करती हैं। प्राजक्ता कोहली ‘जुग जुग जियो(2022)’ और ‘नियत(2023)’ जैसी फिल्मों में नजर आईं । वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ में प्राजक्ता लीड रोल में थीं। 

4 of 7
आशीष चंचलानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ashishchanchlani

आशीष चंचलानी
आशीष चंचलानी ने भी बतौर यूट्यूबर अपना करियर शुरू किया था, वह फनी वीडियो बनाकर ही पॉपुलर हुए। जल्द ही वेब सीरीज ‘एकाकी’ में आशीष एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज को आशीष ने ही लिखा और निर्देशित किया है।

विज्ञापन

5 of 7
भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम- @bhuvan.bam22

भुवन बाम
भुवन बाम को दर्शक ‘ढिंढोरा’ और ‘ताजा खबर’ नाम की वेब सीरीज के जरिए जानते हैं। इससे पहले अपना एक टॉक शो भी भुवन होस्ट करते रहे हैं, जिसमें शाहरुख खान जैसे सेलिब्रिटी भी नजर आए। भुवन के शुरुआती करियर की बात करें तो वह भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फनी वीडियो बनाकर मशहूर हुए थे। 

विज्ञापन

6 of 7
हर्ष बेनिवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

हर्ष बेनिवाल

हर्ष बेनिवाल भी फेमस यूट्यूबर रहे हैं, वह अपने कॉमिक वीडियो के लिए यंग ऑडियंस के बीच फेमस हैं। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से हर्ष ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह वेब सीरीज ‘कैंपस डायरीज’ और ‘हार्ट बीट्स’ में भी अहम किरदार निभाते दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डॉली सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

डॉली सिंह 
फैशन डिजाइनर से डॉली सिंह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनी थीं। अब वह बतौर एक्टर फिल्मों में काम कर रही हैं। फिल्म ‘डबल एक्सएल’, मॉर्डन लव मुंबई और ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में वह नजर आईं। अब भी सोशल मीडिया पर डॉली सिंह एक्टिव रहती हैं और अलग-अलग तरह की शॉर्ट वीडियो बनाती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें