बॉलीवुड इंडस्ट्री से शनिवार को एक दुखद खबर सामने आई। अभिनेता मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक जमाने में ‘दस्तक’, ‘सन ऑफ सरदार’ और कई टीवी शोज से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले मुकुल की मौत से पूरी इंडस्ट्री स्तब्ध है। हालांकि, उनकी मौत की वजह साफ नहीं है, लेकिन ये सामने आया है कि वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
विकास सेठी
पिछले साल सितंबर में ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्म में काम कर चुके अभिनेता विकास सेठी ने महज 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक समय पर टेलीविजन का लोकप्रिय चेहरा बन चुके विकास सेठी ने कई सीरियल्स में काम किया, लेकिन एक दिन अचानक खबर आई कि वो इस दुनिया से चले गए हैं। हालांकि उनके निधन की वजह का खुलासा आज तक नहीं हो पाया है।