अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' को लेकर चर्चा में है। फिल्म में रणदीप अपने किरदार और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस रोल को लिए उन्होंने 30 किलो तक वजन घटाया है, जो कि जोखिम भरा भी होता है। हालांकि, इससे पहले भी रणदीप अपने किरदार के लिए अपनी जान जोखिम में डाल चुके हैं, उन्होंने सरबजीत के लिए ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया था कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। रणदीप के अलावा भी इंडस्ट्री के ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने किरदार के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया और खूब सुर्खियां बटोरी। चलिए आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताते हैं।