रणदीप हुड्डा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। 20 अगस्त, 1976 को हरियाणा के रोहतक में जन्में रणदीप के लिए साल 2024 एक मायने में बड़ा खास रहा, क्योंकि इस साल उन्होंने बतौर निर्देशक भी अपना डेब्यू किया। डायरेक्टर के तौर पर 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' उनकी पहली फिल्म रही, जो 22 मार्च, 2024 को रिलीज हुई थी।