फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurmeet Chaudhary: कभी चौकीदार था यह एक्टर, राम का किरदार निभाकर मिली पहचान; सेट पर ही मिली रियल लाइफ ‘सीता’

Sat, 22 Feb 2025 10:30 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gurmeet choudhary Birthday: टेलीविजन जगत में भगवान राम के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले गुरमीत चौधरी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर आज हम उनके जीवन के हर उस पहलू के बारे में बताएंगे, जिसमें संघर्ष से लेकर ऊंचाइयों तक की दास्तां होगी।
विज्ञापन
1 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

गुरमीत चौधरी टेलीवजन जगत के साथ फिल्मी दुनिया के भी जाने माने कलाकार हैं। ये अपने अभिनय, डांस और फिटनेस से लोगों में बहुत चर्चित हैं। आज हम आपको इस अभिनेता के मुफलिसी के दिन, अभिनय करियर, प्रेम कहानी से लेकर लोगों में छा छाने तक के सफर से रूबरू करवाएंगे।

 

 

विज्ञापन

2 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम- @guruchoudhary

चौकीदार की नौकरी तक करनी पड़ी
22 फरवरी 1984 को बिहार के भागलपुर में जन्में गुरमीत चौधरी का पालन पोषण सैनिक परिवार में हुआ था, क्योंकि इनके पिता सेना में कार्यरत थे। गुरमीत को बचपन से ही अभिनय का शौक था, इसलिए इनके दादा इन्हें शशि कपूर कहकर पुकारते थे। अपने एक्टिंग के सपने को सच करने के लिए गुरमीत मुंबई आ पहुंचे, जहां उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा। शुरुआत में पैसे ना होने के कारण उन्हें मुंबई के कोलाबा में स्थित स्टोर पर चौकीदारी करनी पड़ी।

यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh: सिंगर हनी सिंह कान्सर्ट को लेकर मुंबई साइबर सेल ने दिखाई सख्ती, भेजा कारण बताओ नोटिस

 

 

विज्ञापन

3 of 5
रामायण - फोटो : एक्स

गुरमीत बने सबके राम
मुंबई में संघर्षों के दौरान उन्हें कोई बड़ा काम नहीं मिला। साल 2008 में गुरमीत को ‘रामायण’ सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने का मौका मिला, जिस कारण से घर-घर में वह भगवान राम से चर्चित हो गए। ‘रामायण’ सीरियल के बाद तीन साल तक उन्हें कोई काम नहीं मिला। फिर साल 2010 में स्टार वन के मशहूर सीरियल ‘गीत- हुई सबसे पराई’ में अभिनय करने का अवसर मिला, जिसमें उन्होंने मान सिंह खुराना का किरदार निभाया था। इसके बाद जी टीवी के सीरियल ‘पुनर्विवाह’ में काम करने का मौका मिला, जो काभी प्रसिद्ध रहा। इन धारावाहिकों में गुरमीत ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को कायल बना दिया था। इतना ही नहीं वह डांस की दुनिया के बादशाह भी कहे जाते हैं। साल 2012 में ‘झलक दिखला जा- 5’ के रियलटी शो में भाग लिया और उसके विजेता बने।

 

 

4 of 5
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- @guruchoudhary

जब बने राम तो मिली असल जिंदगी की सीता
कुछ कहानियां फिल्मों में काफी अच्छी लगती हैं। गुरमीत की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। 2008 में आए ‘रामायण’ धारावाहिक में जहां गुरमीत ने भगवान राम का किरदार निभाया था, तो वहीं माता सीता के किरदार में एक्ट्रेस देबिना बनर्जी नजर आई थी। इसी दौरान इन दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और साल 2011 में अग्नि को साक्षी मानकर गुरमीत और देबिना असल जिंदगी के राम-सीता बनकर विवाह के बंधन में बंध गए।


यह खबर भी पढ़ें: Pritam: संगीतकार प्रीतम का ऑफिस बॉय गिरफ्तार, चोरी की 95 फीसदी रकम बरामद; जानिए पूरा मामला

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम- @guruchoudhary

फिल्मी दुनिया में आजमाया हाथ
टेलीविजन जगत में कामयाबी हासिल करने के बाद गुरमीत ने फिल्मों की दुनिया में साल 2015 में कदम रखा। इन्होंने बॉलीवुड में महेश भट्ट की फिल्म ‘खामोशियां” से अभिनय की शुरुआत की, जो बहुत सफल तो नहीं हुई लेकिन उसमें इनकी एक्टिंग की तारीफे हुईं। फिर इसके बाद गुरमीत चौधरी ने साल 2016 में ‘वजह तुम हो’ और 2018 में ‘पलटन’ में काम किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें