फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuberaa Day 2: धनुष-नागार्जुन की फिल्म ने दूसरे दिन किया कितना कलेक्शन? ओपनिंग डे की कमाई क्या रही बरकरार

Sat, 21 Jun 2025 09:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kuberaa Box Office Collection Day 2: साउथ के चर्चित एक्टर धनुष और नागार्जुन की फिल्म ‘कुबेर’ को आज सिनेमाघरों में दूसरा दिन है। जानिए, इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'कुबेर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

साउथ के दो नामी कलाकार धनुष और नागार्जुन हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी काफी मशहूर हैं। इन दोनों संजीदा कलाकारों की एक फिल्म ‘कुबेर’ ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी। जानिए, रिलीज के दूसरे दिन में इस फिल्म कितना कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगू के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'कुबेर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दूसरे दिन की कमाई
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘कुबेर’ ने दूसरे दिन 10.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन इस फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। इस तरह देखा जाए तो वीकएंड होने के बावजूद भी इस फिल्म ने ओपनिंग डे से कम कमाई की है।  

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'कुबेर' में धनुष और रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला

फिल्म का कुल कलेक्शन 
फिल्म ‘कुबेर’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 25.67 करोड़ रुपये हुआ है। जहां तक इस फिल्म के बजट का सवाल है तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अगर वीकएंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में कमी नजर आ रही है तो सामान्य दिनों में कमाई करना और भी मुश्किल होगा। ऐसे में बजट वसूलने के लिए इस फिल्म को काफी मेहनत करनी होगी। 

4 of 5
फिल्म कुबेर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी सत्ता और पैसे की है। एक भिखारी, सत्ता में बैठे लोग और एक ईमानदार व्यक्ति कहानी के केंद्र में हैं। इसमें पैसे का, सत्ता का लालच भी शामिल है। फिल्म में नागार्जुन का एक डायलॉग है, जिसमें वह कहते हैं, ‘इस देश में पैसा और पावर ही चलता है, नियम कानून नहीं, यही सच है।’  धनुष और नागार्जुन के अभिनय की चर्चा ‘कुबेर’ देखकर दर्शक सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। फिल्म में इनके अलावा रश्मिका मंदाना, जिम सरभ और दिलीप ताहिल भी अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म को शेखर कम्मुला ने निर्देशित किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'हाउसफुल 5' और 'सितारे जमीन पर' से है 'कुबेर' का मुकाबला - फोटो : एक्स (ट्विटर)
दो बॉलीवुड फिल्मों से मुकाबला
‘कुबेर’ फिल्म तमिल और तेलुगू के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है तो इसका मुकाबला बॉलीवुड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्मों से होगा। देखना होगा कि क्या इन दोनों फिल्मों के सामने ‘कुबेर’ अपना कलेक्शन बढ़ा पाती है या नहीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें