सतीश कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन में ही सतीश कौशिक के पिता नौकरी की वजह से दिल्ली शिफ्ट हो गए, जहां उनकी सारी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में ही हुई। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद सतीश ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया और पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मुंबई पहुंचे गए। मुंबई पहुंचने के बाद सतीश कौशिक का सफर संघर्षों से भरा रहा। इस बीच उन्हें शेखर कपूर को असिस्ट करने का मौका मिला। फिल्म 'मासूम' में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया।