फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalank: आलिया भट्ट के 'घर मोरे परदेसिया' की अकादमी ने की सराहना, फैंस ने अभिनेत्री के प्रदर्शन को बताया शानदार

Thu, 23 May 2024 11:01 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'कलंक' के 'घर मोरे परदेसिया' गाने को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला था। इस गाने में डांस करने के लिए आलिया भट्ट ने कथक सीखा था। गाने में उनके प्रदर्शक की खूब सराहना की गई थी। 
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट (कलंक) - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों को फिल्म के गाने खूब पसंद आए थे। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थीं। फिल्म रिलीज होने के इतने वर्षों बाद एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इसकी सराहना की है। एकेडमी ने फिल्म के गाने 'घर मोरे परदेसिया' का एक क्लिप साझा कर, इसकी तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट (कलंक) - फोटो : इंस्टाग्राम
एकेडमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म 'कलंक' का गाना 'घर मोरे परदेसिया' का क्लिप साझा किया गया है। इस क्लिप में आलिया भट्ट दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए पांच वर्ष पूरे हो गए हैं। अब एकेडमी ने फिल्म के गाने और आलिया भट्ट की जमकर प्रशंसा की है। 

Amitabh Bachchan: 'युवा' के 20 साल पूरे होने पर बिग बी ने साझा की थ्रोबैक फोटो, अभिषेक बच्चन के लिए उमड़ा प्यार
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट (कलंक) - फोटो : इंस्टाग्राम
गाने का क्लिप साझा करते हुए एकेडमी ने कैप्शन में लिखा, 'आलिया भट्ट फिल्म 'कलंक' से 'घर मोरे परदेसिया' का प्रदर्शन कर रही हैं। वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया। प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा इस गाने को कंपोज किया गया। अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने को लिखा है।' 'घर मोरे परदेसिया' गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी शानदार आवाज दी थी। 
 

4 of 5
आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित (कलंक) - फोटो : ट्विटर
फिल्म 'कलंक' के इस गाने का क्लिप देखकर फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आलिया भट्ट के डांस की खूब प्रशंसा की जा रही है। उन्होंने इस गाने के लिए कथक सीखा था। एक यूजर ने कमेंट करते हउए लिखा, 'आलिया भट्ट की हर फिल्म में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।' एक अन्य ने लिखा, 'आलिया सचमुच इस समय सबसे बड़ी महिला भारतीय सुपरस्टार हैं।' एक ने लिखा, 'कलंक ने एकेडमी में अपनी जगह बना ली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कलंक - फोटो : ट्विटर
'कलंक' की कहानी 1940 की पृष्ठभूमि पर लिखी गई है। देश के विभाजन पर आधारित इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और साजिद नाडियाडवाला की कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्माष किया गया है। फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे। 

Anupam Kher: अनुपम खेर का फर्जी वीडियो आया सामने, सट्टेबाजी एप में इस्तेमाल की गई एक्टर की आवाज, शिकायत दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें