शरवरी वाघ, जॉन अब्राहम, अभिषेक बनर्जी, निखिल आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘वेदा’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बात वैसे तो बहुत सरसरी तौर पर की गई और फिल्म ‘वेदा’ के निर्देशक निखिल आडवाणी ने इसे रफा दफा भी करना चाहा लेकिन अपने उतावलेपन में अभिषेक ने वह सरेआम कह ही दिया, जिसके इल्जाम कास्टिंग डायरेक्टर्स पर अरसे से लगते आ रहे हैं। अपने किरदार की बड़ाई होते देख अभिषेक ने इस कार्यक्रम में कहा, “ये वाला किरदार निखिल सर ने किसी और कलाकार को दे ही दिया था, लेकिन मैं बीच में घुस गया। और, ये रोल ले आया।” अभिषेक की एजेंसी कास्टिंग बे इस फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर भी है।