फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Be Happy: अभिषेक से लेकर फरहान तक इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया अनोखे पिता का किरदार, दर्शकों को खूब भाया

Thu, 13 Mar 2025 03:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Be Happy: 'बी हैप्पी' कल यानी 14 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म में अभिषेक ने पिता का किरदार अदा किया है। ऐसे में हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर पापा का किरदार अदा किया है।
विज्ञापन
1 of 6
पर्दे पर पिता - फोटो : फोटो- यूट्यूब
अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही की फिल्म 'बी हैप्पी' 14 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक पिता और उसकी प्रतिभाशाली बेटी की कहानी दिखाई गई है। ऐसे में हम उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर अनोखे पिता का किरदार अदा किया है।
विज्ञापन

2 of 6
पर्दे पर पिता - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
'पा' फिल्म में अभिषेक बच्चन
'पा' फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक ऐसे बच्चे के बाप बने थे जो 'प्रोजेरिया' बीमारी से पीड़ित था। खास बात यह थी कि इसमें बच्चे का किरदार अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन ने अदा किया था।
यह खबर भी पढ़ेंDino Morea: सैफ अली खान की सीरीज ‘तांडव’ को लेकर डिनो मोरिया ये क्या कह गए, क्यों नहीं बनेगा दूसरा पार्ट?
विज्ञापन

3 of 6
पर्दे पर पिता - फोटो : फोटो- यूट्यूब
'द स्काई इज ब्लू' में फरहान अख्तर 
'द स्काई इज ब्लू' फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम किरदार में थे। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया था जिसकी बच्ची 'एससीआईडी' बीमारी से पीड़ित होती है। अपनी बच्ची के इलाज के लिए वह बहुत मेहनत करते हैं।
यह खबर भी पढ़ेंKailash Kher: कैलाश को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, गाने के जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने का था इल्जाम

4 of 6
पर्दे पर पिता - फोटो : फोटो- यूट्यूब
'बधाई हो' में गजराज राव
'बधाई हो' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में गजराज राव, अयुष्मान खुराना और नीना गुप्ता अहम किरदार में हैं। फिल्म में गजराज राव ने ऐसे पिता का किरदार निभाया है जो बुढ़ापे में पता बनता है। इससे उनके बड़े बच्चों को काफी निराशा होती है।
विज्ञापन

5 of 6
पर्दे पर पिता - फोटो : फोटो- यूट्यूब
'पीकू' में अमिताभ बच्चन
'पीकू' फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान अहम किरदार में हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसे पिता का किरदार अदा किया है जिसका हमेशा पेट खराब रहता है और अपनी बेटी पर बोझ बना रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पर्दे पर पिता - फोटो : फोटो- यूट्यूब
'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में अमरीश पुरी
'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' भारतीय सिनेमा में सबसे मशहूर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल, शाहरुख खान और अमरीश पुरी हैं। फिल्म में अमरीश पुरी ने पिता का रोल निभाया था। फिल्म में वह अपनी बेटी की शादी शाहरुख खान के साथ नहीं करते हैं लेकिन आखिर में वह अपनी बेटी को यह कह कर छोड़ देते हैं 'जा सिमरन जी ले अपनी जिंदगी'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें