फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aish-Abhishek: तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या पर बोले अभिषेक, कहा- मैं काम करता हूं और वो बेटी संभालती हैं

Mon, 25 Nov 2024 05:00 PM IST
आकाश खरे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय की तारीफ की है। एक्टर ने कहा कि वो ऐश के शुक्रगुजार हैं जो घर पर बेटी आराध्या को संभाल रही हैं और उनकी वजह से ही वो फिल्मों में काम कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला

लंबे वक्त से बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच तलाक की खबरें चल रही हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में अभिषेक ने ऐश्वर्या का शुक्रिया अदा किया है। द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा कि ऐश्वर्या बहुत ही जिम्मेदार हैं और मां बनने के बाद उन्होंने अपने करियर में बहुत त्याग किया है। एक्टर ने यह भी कहा कि वो अपनी पत्नी के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका दिया।

विज्ञापन

2 of 4
बेटी अराध्या के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram
शुक्र है ऐश घर पर बेटी के साथ हैं 
इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘अपने घर पर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं जो मुझे बाहर निकलकर फिल्मों में काम करने का मौका मिला। पर मुझे पता है कि ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ घर पर हैंं और इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। हालांकि, मुझे लगता है कि बच्चें ऐसा नहीं सोचते। वो आको तीसरे व्यक्ति की नजर से नहीं देखते। वो आपको पैरेंट्स के तौर पर देखते हैं। मां और पिता की तरह।’
विज्ञापन

3 of 4
पिता अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram @bachchan
बचपन में कभी माता-पिता की कमी महसूस नहीं हुई: अभिषेक
अभिषेक ने आगे कहा, ‘अपने बचपन में मुझे कभी नहीं लगा कि मेरे माता-पिता मेरे आस पास नहीं हैं। जब मैं पैदा हुआ तो मां ने बच्चों के साथ वक्त बिताने के लिए फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। इस दौरान हमें कभी पिता की कमी भी महसूस नहीं हुई। मेरे ख्याल से दिन के अंत में काम खत्म करने के बाद आप घर ही आते हैं।’
बताते चलें कि 1976 में अभिषेक के जन्म उनकी मां जया बच्चन ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। वहीं उनके पिता अमिताभ बच्चन तब अपने करियर के शिखर पर थे।
विज्ञापन

4 of 4
बेटी आराध्या के साथ अभिषेक और ऐश्वर्या - फोटो : instagram @bachchan
2007 में हुई थी ऐश-अभिषेक की शादी 
अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों साल 2011 में बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। हाल ही में आराध्या ने मां ऐश्वर्या के साथ अपना 13वां जन्मदिन मनाया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में अभिषेक नजर नहीं आए।

बेटी के जन्म के बाद लिया था चार साल का ब्रेक
आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने फिल्मों से चार साल का ब्रेक लिया था। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने फिल्म ‘जज्बा’ से कमबैक किया था। बीते कुछ सालों में एक्ट्रेस कुछ चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आई हैं। इनमें ‘सरबजीत’, ‘ए दिल है मुश्किल’ और ‘फन्ने खां’ जैसी फिल्में और ‘पोन्नियन सेल्वन’ जैसी फ्रेंचाइजी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें