Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने साझा किया कि उनके करियर के शुरुआत में शाहरुख खान ने उन्हें महत्वपूर्ण सलाह दी थी। अभिनेता ने खुलासा किया कि वह सलाह उनकी फिल्म के गाने के लिए मंत्र साबित हुआ। आइए जानते हैं पूरा मामला…
अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के चलते चर्चा में हैं। शनिवार को उनकी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। हालांकि, फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत हुई है। अभिनेता ने अपने एक हालिया साक्षात्कार में शाहरुख खान से मिली एक सलाह के बारे में खुलासा किया। उन्होंने साझा किया कि किंग खान की सलाह फिल्म ‘ब्लफमास्टर’ के एक गाने के लिए मंत्र साबित हुई। अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
कब हुई थी शाहरुख से मुलाकात?
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक साक्षात्कार में पुराने दिनों को याद किया, जब वह उदय चोपड़ा के साथ उनके बगीचे में बैठे थे। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान भी वहां थे, क्योंकि वह रविवार को क्रिकेट खेलते थे। अभिनेता ने याद किया कि शाहरुख ने उनसे और उदय से बात की थी, जब वह 'रिफ्यूजी' और 'मोहब्बतें' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले थे। Toxic: पेड़ काटने के विवाद के बीच जारी है 'टॉक्सिक' की शूटिंग, सेट पर जाते दिखे अभिनेता यश
विज्ञापन
3 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख ने दिया था ये मंत्र
अभिषेक ने बताया कि शाहरुख ने दोनों से कहा था कि दुनिया में दो तरह के अभिनेता हैं। अभिषेक ने बताया कि शाहरुख ने कहा, "एक अभिनेता इसलिए भाग रहा है क्योंकि कुत्ते उसका पीछा कर रहे हैं। वह अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा है। दूसरा अभिनेता इसलिए भाग रहा है क्योंकि उसे दौड़ना पसंद है।" अभिषेक ने खुलासा किया कि किंग खान ने उन्हें दूसरे नंबर पर रहने और इसलिए दौड़ने के लिए कहा क्योंकि उन्हें यह पसंद था, किसी मजबूरी की वजह से नहीं।
4 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan
शाहरुख की सलाह आई काम
अभिषेक ने आगे बताया कि शाहरुख की सलाह का इस्तेमाल फिल्म ब्लफमास्टर के गाने ‘राइट हियर राइट नाउ’ में कैसे किया गया? उन्होंने कहा, "इसलिए मेरे गाने, ‘राइट हियर राइट नाउ’ का अंत उदय और मेरे लिए एक-दूसरे के लिए मंत्र था। इसलिए मैं अंत में कहता हूं, 'यूसी दौड़ते रहो, होमबॉय।’