अंजन श्रीवास्तव की फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
इन फिल्मों में भी निभाया दमदार किरदार
अभिनेता अंजन श्रीवास्तव को कई फिल्मों में सरकारी बाबू, रेलवे क्लर्क, या बैंक अधिकारी के रूप में देखा गया है। इन साधारण सी भूमिकाओं को अभिनेता ने अपने बॉडी लैंग्वेज, स्वाभाविक संवाद और सच्चे अभिनय से अविस्मरणीय बना दिया। ‘सलाम बॉम्बे’, ‘चमत्कार’, ‘पुकार’, ‘बंधन’, ‘दिलवाले’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘नो एंट्री’, ‘फिरंगी’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी कई फिल्मों में शानदार भूमिका के लिए जाना जाता हैं। उनके अभिनय ने यह संदेश दिया कि कलाकार को उसकी सादगी से भी पहचाना जा सकता है। बिना शोर-शराबे के उन्होंने दर्शकों के दिलों में शांति से एक खास जगह बना ली।