कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्हें अपनी फिल्मों पर इतना विश्वास था कि वो अपनी फिल्मों के लिए निर्माता भी बने। आज हम बात करेंगे उन सितारों की जिन्होंने अपनी फिल्मों मे बतौर निर्माता पैसे भी लगाए।
विज्ञापन
1 of 6
अपनी फिल्मों में निर्माता बने ये सितारे
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में हर साल हजारों फिल्में बनती है। इन फिल्मों पर निर्माताओं के करोड़ों रुपये दांव पर लगाये जाते हैं। जब फिल्म अच्छा करती है तो निर्माताओं को खूब लाभ होता है। वही, अगर फिल्म फ्लॉप हो जाए तो नुकसान उन्हें ही उठाना पड़ता है। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्हें अपनी फिल्मों पर इतना विश्वास था कि वो अपनी फिल्मों के लिए निर्माता भी बने। आज हम बात करेंगे उन सितारों की जिन्होंने अपनी फिल्मों मे बतौर निर्माता पैसे भी लगाए। Rajkummar Rao: 'श्रीकांत' अभिनेता का छलका दर्द, रातों रात उनसे छीन स्टार किड को दे दी गई थी फिल्म
विज्ञापन
2 of 6
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता हैं। उन्हें देश के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है। मनोज ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से कई निर्माताओं को काफी फायदा पहुंचाया है। अब उनकी अगली फिल्म 'भैयाजी' रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में वह अभिनेता के अलावा बतौर निर्माता भी जुड़े हैं। यह उनकी 100वीं फिल्म होगी। इसको लेकर मनोज काफी उत्साहित हैं और उन्हें फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म के रिलीज के बाद ही पता लग पाएगा कि मनोज बतौर निर्माता कितने सफल हो पाते है। Soni Razdan: आलिया की मां को आया स्कैम कॉल, ड्रग्स का नाम सुन डर गई थीं सोनी राजदान फिर घबराहट में...
विज्ञापन
3 of 6
रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जिन्हें अपनी अनोखे किरदारों के लिए जाना जाता है। वह अक्सर पर्दे पर लीक से हटकर किरदार निभाते नजर आते हैं। उन्होंने बतौर अभिनेता कई सफल फिल्में दी हैं। अभिनय के अलावा हाल में ही वह बतौर निर्माता भी नजर आए हैं। वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म ''स्वातंत्र्यवीर सावरकर' से बतौर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता जुड़े थे। फिल्म विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म ने कमाई के मामले में औसत प्रदर्शन किया था। Jubilee Talkies: सोनी के आगामी शो 'जुबली टॉकीज' में दिखेंगी खुशी दुबे, शिवांगी बन पिता के सपने को करेंगी पूरा
4 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन
कार्तिक हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने अपने अबतक के करियर में काफी बहुमुखी किरदार निभाए हैं। उन्होंने रोमांस, हॉरर, कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर और एक्शन आदि सभी जॉनर की फिल्में कर चुके हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म उनके अब तक के करियर की सभी फिल्मों से बेहद अलग होगी। कार्तिक ने भी बतौर निर्माता अपनी फिल्म 'शहजादा' में पैसे लगाए थे। यह तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमुलू की हिंदी रीमेक थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह नाकाम साबित हुई थी। Akshay Kumar: अक्षय को IPL के टिकट का वादा कर मुकर गए शिखर, एक दूसरे की टांग खींचते नजर आए क्रिकेटर-अभिनेता
विज्ञापन
5 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी कई फिल्में इतनी बड़ी हिट साबित हुई हैं कि फिल्म के निर्माताओं ने उस फिल्म में लागत से कई गुणा पैसे कमाए हैं। शाहरुख ने साल 2011 में आई साइंस फिक्शन फिल्म 'रा. वन' में बतौर निर्माता पैसे लगाए थे। उन्होंने इस फिल्म का निर्माण में 100 करोड़ से भी ज्यादा रुपये लगाए थे। हालांकि. फिल्म को वीएफएक्स के लिए काफी तारीफें मिलने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सफलता नहीं मिली थी, लेकिन फिर भी फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही थी। Jolly LLB 3: बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए अक्षय और अरशद वारसी, खत्म हुई 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग
आमिर खान
साल 2001 में रिलीज हुई 'लगान' एक बहुत बड़ी हिट फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन और लेखन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। आमिर खान अभिनेता के अलावा बतौर निर्माता भी इससे जुड़े थे। फिल्म अंग्रेजों और गांव वालों के बीच हुए एक क्रिकेट मैच के ऊपर आधारित थी। फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसे कई देसी और विदेशी अवॉर्ड्स भी मिले। बतौर निर्माता फिल्म आमिर के लिए काफी फायदे का सौदा रही। चंदू चैंपियन के ट्रेलर लॉन्च से पहले अपने स्कूल पहुंचे कार्तिक