उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे साथ में फोटो खिंचाने का अनुरोध किया, तो उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने प्रभु घाट की सीढ़ियों पर चाय की चुस्की का भी मजा लिया। इसके बाद उन्होंने चाय बेच रहे अंगद के साथ बातचीत की और फोटो क्लिक कराई। अंगद ने बताया कि आमिर खान ने उनकी चाय की तारीफ की और गले मिलकर चले गए।