फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचली लोगों के स्नेह और मेहमाननवाजी से अभिभूत हुए बिग बी, ब्लॉग लिखकर जताया आभार

Thu, 05 Dec 2019 07:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : बिग बी के ब्लॉग से
मनाली में आठ दिन तक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के बाद बिग बी अमिताभ बच्चन गुरुवार को सुबह करीब छह बजे मंडी से मुंबई के लिए रवाना हुए। बुधवार शाम ही अमिताभ ने मनाली से मुंबई के लिए वापसी का सफर शुरू कर दिया था। रास्ता लंबा होने के कारण वह रात को मंडी के एक निजी होटल में रुके। अमिताभ 27 नवंबर को भी मनाली जाते मंडी में रुके थे और सर्किट हाउस में लंच किया था।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों को उनके मंडी में होने का पता चला तो  सुबह पांच बजे ही होटल में पहुंच गए। अमिताभ बच्चन ने कुछ प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए। हिमाचल की आवभगत से बिग बी खुश हैं। उन्होंने हिमाचल में बसने की ही इच्छा भी जाहिर की है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : बिग बी के ब्लॉग से
हिमाचल के लिए दिल को छू लेने वाली बातें कहकर सदी के महानायक मुंबई लौटने से पहले लोगों का दिल जीत गए। अमिताभ बच्चन ने हिमाचल में मिले प्यार के लिए लोगों का आभार जताया। बिग बी ने हिमाचली लोगों के स्नेह और मेहमाननवाजी से अभिभूत होकर बुधवार रात को ब्लॉग लिखकर आभार जताया।

4 of 5
- फोटो : बिग बी के ब्लॉग से
उन्होंने लिखा, 'हिमाचल और मनाली को सबसे अच्छी देखभाल और चिंता के लिए, मुझे यहां घर जैसा महसूस करवाने के लिए धन्यवाद। ये मेरे लिए बेहद खुशी भरा अनुभव रहा है'। उन्होंने मनाली के लोगों के लिए हाथ जोड़कर उनके प्यार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा, 'हिमाचल के मेहमाननवाज लोगों का स्नेह और प्यार काफी अभिभूत करने वाला रहा है। वे सम्मान करते हैं, मुस्कुराते हैं और गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। कई बार शर्मीले, मृदुभाषी लेकिन कभी भी स्वागत करने वाले।' ढलते जीवन के अंतिम छोर की ओर बढ़ रहे बिग भी में अभी भी सीखने की ललक है। हर दिन हर पल वह नया सीखना चाहते हैं। बेशक, उम्र के इस पड़ाव में अब वह खुद को आराम देने की सोच रहे हों, लेकिन शब्दों की उधेड़बुन में वह अभी यात्रा जारी रखने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें