गजनी
- फोटो : सोशल मीडिया
'गजनी' (2008)
इस फिल्म में आमिर खान का किरदार चौंकाने वाला रहा। वे अमीर बिजनेसमैन संजय सिंघानिया के रोल में नजर आए, जो एक चुलुबली सी लड़की से मोहब्बत हो जाती है। मगर, एक अनहोनी की वजह से संजय को शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस की बीमारी लग जाती है। वह हर बात को सिर्फ 15 मिनट तक की याद रख पाता है। इस फिल्म में आमिर खान की अदाकारी तो शानदार थी ही, उनका लुक भी जबर्दस्त था, जिसके लिए उन्होंने नौ महीने कड़ी मेहनत की। मस्कुलर बॉडी के लिए उन्होंने डाइट के साथ-साथ पानी पीने की मात्रा को सीमित रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने करीब चार दिनों तक पानी नहीं पिया था। एक्सपर्ट्स की निगरानी में उन्होंने ऐसा किया था।