फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming South Films: साउथ की इन आगामी फिल्मों में दिखेगा जोरदार एक्शन, कुर्सी की पेटी बांध कर हो जाएं तैयार

Tue, 13 Aug 2024 05:19 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज हम इस लेख में चर्चा करेंगे उन साउथ फिल्मों के बारे में, जिनमें खतरनाक एक्शन देखने को मिलने वाला है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
साउथ की आगामी एक्शन फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
ये साल अब तक साउथ की फिल्मों के नाम रहा है। इस साल रिलीज हुई फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों ने ही बाजी मारी है। 2024 में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' है, जो की एक तेलुगु फिल्म है और इसे हिंदी समेत अन्य भाषाओं में डब किया गया था। अभी साउथ फिल्मों को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ता ही नजर आ रहा है और इसके पीछे वजह आने वाली वो साउथ फिल्में, जिनमें दमदार और खतरनाक एक्शन देखने को मिलेगा। आज हम इस लेख में चर्चा करेंगे उन साउथ फिल्मों के बारे में, जिनमें खतरनाक एक्शन देखने को मिलने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
'सारिपोधा सनिवारम' - फोटो : इंस्टाग्राम @dvvmovies
'सारिपोधा सनिवारम' 
'सारिपोधा सनिवारम' आगामी तेलुगु एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें काफी सारा एक्शन देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अथरेया ने किया है। उन्होंने साल 2022 ें आई नानी की फिल्म 'अंते सुंदरानिकी' का भी निर्देशन किया था।  डीवीवी दानय्या के डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म में नानी और एसजे सूर्या दमदार और खूंखार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में नानी और एसजे सूर्या के अलावा प्रिंयका मोहन, अदित बालन, साई कुमार और सुभलेखा सुधाकर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म इस साल 29 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 5
'विदुथलाई भाग 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijaysethupathi
'विदुथलाई भाग 2' 
'विदुथलाई भाग 2' निर्देशक वेत्रिमारन की आगामी फिल्म है, जिसमें काफी ज्यादा एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म साल 2023 की हिट फिल्म 'विदुथलाई भाग 1' का दूसरा भाग है। इस फिल्म की कहानी को दो भागों में बांटा गया है ,'विदुथलाई भाग 2' के साथ इस कहानी का अंत हो जाएगा। फिल्म में विजय सेतुपति के किरदार पेरुमल की कहानी पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। विजय सेतुपति इस फिल्म में काफी खतरनाक अंदाज में नजर आएंगे। इस फिल्म के पोस्टर में भी उनका खूंखार अवतार नजर आ रहा है। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है, फिल्म की शूटिंग अब अपने अंतिम दौर में है।

4 of 5
'वीडी 14' - फोटो : @TheDeverakonda
'वीडी 14'
विजय देवरकोंडा साउथ फिल्मों का बड़ा नाम हैं। एक बार फिर वह दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। इस बार वह एक खतरनाक एक्शन फिल्म के साथ दर्शकों से मुखातिब होंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है,  जिसका अस्थाई शीर्षक वीडी 14 रखा गया है। हाल में ही इसका पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें उन्हें काफी चोट लगी हुई है और वह बारिश में भींगते हुए चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर का काफी दमदार कैप्शन दिया गया था, जिसमें लिखा था , "उसकी किस्मत उसका इंतजार कर रही है। गलतियां, खून-खराबा,सवाल और पुनर्जन्म।“
Stree 2: 'स्त्री 2' को देखने से पहले जान लें ये खास बातें, शमा के किरदार का क्या है रहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'केडी द डेविल' - फोटो : इंस्टाग्राम @directorprems
'केडी द डेविल'
'केडी- द डेविल' आगामी कन्नड़ एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रेम ने किया है। सुप्रीथ ने इस फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। इस फिल्म में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म में ध्रुव सरजा बेहद खतरनाक नजर आ रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त भी खलनायक के किरदार में दिखने वाले हैं। फिल्म में संजय और ध्रुव के अलावा रेशमा नानाया, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, शिल्पा शेट्टी, जीशु सेनगुप्ता, नोरा फतेही आदि कलाकार नजर आएंगे। फिल्म इस साल ही 13 नवंबर को रिलीज होने वाली है। 

Stree 2: 'स्त्री 2' को देखने से पहले जान लें ये खास बातें, शमा के किरदार का क्या है रहस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें