फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल के समापन पर छाईं आलिया भट्ट, नेटिजन्स बोले- 'ऐश्वर्या से भी बढ़िया'

Sat, 24 May 2025 10:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

78th Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल का आज शनिवार 24 मई को समापन दिवस है। 13 मई से शुरू हुए प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में देश-दुनिया की सिने हस्तियां पहुंचीं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी खूब जलवा बिखेरा है।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। कल शुक्रवार को रेड कार्पेट पर वे फ्लोरल गाउन में नजर आईं। उनका लुक फैंस को खूब पसंद आया। आज प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी है। आलिया भट्ट का आज का लुक भी सामने आ चुका है। उन्होंने आज साड़ी पहनी है और बहुत प्यारी लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरे दिन भी छाईं आलिया
कान फिल्म फेस्टिवल में शुक्रवार 23 मई को आलिया ने रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। फ्लोरल गाउन में वे बला की खूबसूरत लगीं। इसका अंदाजा खुद आलिया को भी हो गया, जिसकी वजह से उन्होंने पहले ही नजर का टीका लगा लिया। आज शनिवार को दूसरे दिन वे और भी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
रिया कपूर ने स्टाइल किया आलिया का लुक
आलिया भट्ट ने आज साड़ी पहनी है। उनका यह लुक अनिल कपूर की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने स्टाइल किया है। नेट की साड़ी में आलिया बहुत प्यारी लग रही हैं। उन्होंने ओपन हेयरस्टाइल के साथ लुक कंपलीट किया है।

Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में अचानक हुई बिजली गुल, कुछ वक्त के लिए रोकना पड़ा कार्यक्रम

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या से भी बढ़कर लगा आलिया का अंदाज
आलिया के लुक की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। कुछ उनके लुक की तुलना ऐश्वर्या राय से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मंत्र मुग्ध कर दिया'। एक यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या राय के लुक से कहीं ज्यादा बेहतर है'।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या फोटोग्राफर्स ने किया आलिया को नजरअंदाज?
कुछ नेटिजन्स ने एक चीज पर गौर किया है। उनके मुताबिक आलिया भट्ट को फोटोग्राफर्स और पैपराजी ने इग्नोर किया है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'फोटोग्राफर्स ने फिर से नजरअंदाज किया'।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें