डायना हेडन
- फोटो : सोशल मीडिया
डायना हेडन- 1997
अभिनेत्री, टीवी होस्ट और मॉडल डायना हेडन को 1997 में मिस वर्ल्ड चुना गया। उस वक्त उनकी उम्र 24 साल थी। साल 2008 में वह बिग बॉस में नजर आईं। हेडन का ताल्लुक हैदराबाद से है। वह स्कूल में ही थीं, जब उनके माता-पिता अगल हो गए। इसलिए उन्हें 13 साल की उम्र से ही काम करना पड़ा। उन्होंने अमेरिका के कारोबारी कोलीन डिक से शादी की। साल 2003 में हेडन 'तहजीब' और 2004 में 'अब... बस' फिल्म में नजर आईं। वह फेमिना मिस इंडिया 2009 में बतौर जज शामिल हुई थीं।