फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के ये 5 रिकार्ड, ध्वस्त कर देगी 'सुल्तान'

Thu, 07 Jul 2016 10:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : twitter
हर साल ईद के मौके पर सलमान खान की रिलीज होने वाली फिल्म बाॅक्स आॅफिस पर ना सिर्फ शानदार कमाई करती है बल्कि कई रिकार्डों को भी ध्वस्त करती है। सलमान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' से भी बाॅक्स आॅफिस पंडितों को कुछ ऐसी ही आशाएं हैं। तो आईए देखते हैं बाॅलीवुड के सुल्तान इस साल ईद पर कौन-कौन से रिकार्ड तोड़ने वाले हैं..
विज्ञापन

बॉलीवुड का ये 5 रिकार्ड, ध्वस्त कर देगा 'सुल्तान'

2 of 6
पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकार्ड
बाॅक्स आॅफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकार्ड शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के नाम है। पिछले साल रिलाज हुई सलमान की दोनों फिल्मों 'बजरंगी भाईजान' और 'प्रेम रतन धन पायो' को पहले दिन अच्छी ओपनिंग मिली थी लेकिन उसके बाद भी ये 'हैप्पी न्यू ईयर' का रिकार्ड नहीं तोड़ पायी थी। 'हैप्पी न्यू ईयर' ने पहले दिन 44.97 करोड़ रुपये कमाए थे। सुल्तान इस साल यह रिकार्ड तोड़ने को तैयार है।
 
विज्ञापन

बॉलीवुड का ये 5 रिकार्ड, ध्वस्त कर देगा 'सुल्तान'

3 of 6
- फोटो : Twitter
खेल पर आधारित सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकार्ड
बॉलीवुड में खेल पर बनी सिर्फ कुछ ही फिल्में अच्छी कमाई कर पायी हैं। अभी तक इस श्रेणी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' रही है। लेकिन छह जुलाई को सुल्तान की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पंडितों को ये रिकार्ड टूटने की उम्मीद है। सलमान और कुश्ती का ये मेल बॉक्स ऑफिस पर कहर ढाने को तैयार है।
 

बॉलीवुड का ये 5 रिकार्ड, ध्वस्त कर देगा 'सुल्तान'

4 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
सलमान की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म का रिकार्ड
सलमान खान की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' है। अगर पहले दिन की कमाई की बात करें तो पिछले साल दीवाली पर रिलीज हुई 'प्रेम रतन धन पायो' 40.35 करोड़ के साथ सलमान की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। उम्मीद है कि सुल्तान इस साल दोनों रिकार्ड को तोड़ेगी।
 
विज्ञापन

बॉलीवुड का ये 5 रिकार्ड, ध्वस्त कर देगा 'सुल्तान'

5 of 6
- फोटो : twitter
सलमान की 100 करोड़ कमाने वाली 10वीं फिल्म
सलमान खान की अबतक नौ फिल्में 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है। सुल्तान सलमान की 100 करोड़ में शामिल होने वाली 10वीं फिल्म होगी। अबतक किसी भी अभिनेता की इतनी फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीम हुई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड का ये 5 रिकार्ड, ध्वस्त कर देगा 'सुल्तान'

6 of 6
- फोटो : twitter
अनुष्का शर्मा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
अनुष्का शर्मा ने अबतक बहुत सी सफल फिल्में दी हैं। बॉक्स ऑफिस पर अबतक उनकी सबसे सफल फिल्म 'पीके' रही है। 'पीके' अनुष्का शर्मा की ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। अनुष्का शर्मा को 'सुल्तान' से काफी उम्मीदें है। सुल्तान ने अगर 'पीके' का रिकार्ड तोड़ा तो ये अनुष्का शर्मा की ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।  

Published by- Vikrant Singh
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें