फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 Ghante: ब्लॉकबस्टर फिल्म '36 घंटे' की है गोल्डन जुबली, राज कुमार-माला सिन्हा की अद्भुत थ्रिलर सस्पेंस कहानी

Mon, 01 Jul 2024 07:13 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

1974 में बनी राज तिलक द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म '36 घंटे' की आज गोल्डन जुबली है। यह एक थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म थी। आइए जानते हैं 50 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी। 
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म '36 घंटे' - फोटो : सोशल मीडिया
1974 में बनी राज तिलक द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म '36 घंटे' की आज गोल्डन जुबली है। यह एक थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म थी। आइए जानते हैं 50 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी। 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म '36 घंटे' - फोटो : सोशल मीडिया
'36 घंटे' को आज रिलीज हुए पूरे 50 साल हो गए हैं। इस फिल्म में राज कुमार, माला सिन्हा, सुनील दत्त, विजय अरोड़ा, परवीन बॉबी, रंजीत, डैनी डेन्जोंगपा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 1955 की अमेरिकी फिल्म 'द डेस्पेरेट ऑवर्स' का रीमेक है, जिसे जोसेफ हेस के 1954 के उपन्यास से रूपांतरित किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म '36 घंटे' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में कई अभिनेताओं ने काम किया है। फिल्म '36 घंटे' उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्मों से एक है। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर खूब जमकर कमाई की थी। इस फिल्म में कई अभिनेताओं ने एक साथ काम किया था।
 

4 of 6
फिल्म '36 घंटे' - फोटो : सोशल मीडिया
ये ऐसे तीन भाइयों की कहानी है, जो अपराधी होते हैं। फिल्म में हिम्मत सिंह का किरदार सुनील दत्त ने निभाया है, जो कि एक अपराधी है। इसमें हिम्मत का भाई अजीत सिंह भी अपराधी होता है, इसका किरदार अभिनेता रणजीत ने निभाया है। इन दोनों का एक और भाई है, जिसका नाम दिलावर खान है, जिसका किरदार डैनी डेन्जोंगपा ने निभाया है। ये तीनों बेहद ही खतरनाक अपराधी होते हैं, जो किसी को भी अपने जाल में फंसाने में कामयाब हो जाते हैं
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म '36 घंटे' - फोटो : सोशल मीडिया
जेल में बंद तीन अपराधी हिम्मत सिंह (सुनील दत्त), उसका भाई अजीत सिंह (रणजीत) और दिलावर खान (डैनी डेन्जोंगपा) जेल से भागकर संपादक अशोक राय (राज कुमार) के घर पर कब्जा कर लेते हैं। भागने वाले अपराधी अशोक राय, उनकी पत्नी दीपा राय (माला सिन्हा), बेटे राजू और बेटी नैना (परवीन बॉबी) को बंधक बना लेते हैं। अपराधी तब तक परिवार को बंधक बनाए रखने की योजना बनाते हैं, जब तक कि उनकी सहयोगी कामिनी (सोनिया साहनी) उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क नहीं करती। उनके भागने की पुलिस जांच इंस्पेक्टर आरडी वाडेकर (रमेश देव) करते हैं, जिन्हें दोषियों के ठिकाने के बारे में कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म '36 घंटे' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म '36 घंटे' की कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती हैं, जब ये तीनों अपराधी राज कुमार के घर पर कब्जा कर लेते हैं और उससे जबरन अपनी बातें मनवाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें