फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Kapoor: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की जिंदगी से जुड़े किस्से, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं सुना होगा

Tue, 30 Apr 2024 08:24 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने इंडस्ट्री को अपने 50 साल दिए हैं। उन्होंने अपने करियर में करीब 121 फिल्मों में काम किया था। 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हुआ था। ऋषि अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी फेमस थे। आज उनके हमारे बीच ना होने के बावजूद भी उनके किस्सों के बारे में लोग बातें करते हैं। आज उनके जीवन से जुड़े 10 किस्सों के बारे में बात जानेंगे।
विज्ञापन
1 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने इंडस्ट्री को अपने 50 साल दिए हैं। उन्होंने अपने करियर में करीब 121 फिल्मों में काम किया था। 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हुआ था। वे कैंसर से जूझ रहे थे। 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। ऋषि कपूर हमेशा से अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी फेमस थे। आज उनके हमारे बीच ना होने के बावजूद भी उनके किस्सों के बारे में लोग बातें करते हैं। आज हम उनके जीवन के 10 मजेदार किस्सों के बारे में बात करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल ये बात ऋषि कपूर की फिल्म 'रफू चक्कर' की शूटिंग के दौरान की है। इस फिल्म में ऋषि कपूर एक लड़की का किरदार निभा रहे थे। जब उन्हें शूटिंग के दौरान वॉशरुम जाना था, लेकिन उस समय ऋषि लड़की के गेटअप में थे इसलिए वो जेंट्स वॉशरुम में जाने से हिचकिचा रहे थे। जब उनसे बिल्कुल कंट्रोल नहीं हुआ तो मजबूरी में वो जेंट्स वाशरुम में ही चले गए। ऋषि कपूर जब वॉशरुम से निकले तो वहां खड़े लोग उन्हें देखकर चौंक गए थे। जब बाद में लोगों को इस बात का पता चला कि वो कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर थे, तो किसी को यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि की जिंदगी से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा आपको बताते हैं। मीडिया रोपोर्ट्स के अनुसार जब ऋषि यंग थे तब उनका अफेयर अभिनेत्री यासमीन के साथ हुआ था, लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप भी हो गया था। इसके बाद ऋषि की जिंदगी में नीतू सिंह की एंट्री हुई। हालांकि नीतू के साथ अफयेर के साथ ही ऋषि की लाइफ में जूही चावला का नाम कई बार जुड़ा और लगातार उनके अफेयर की खबरे भी आईं, लेकिन नीतू से शादी के बाद ऋषि ने फिर कभी किसी को डेट नहीं किया।

4 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू के साथ रोमांटिक जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। दोनों ने तकरीबन 12 फिल्मों में एक साथ काम किया था। इनमें खेल खेल में (1975), कभी कभी(1976), अमर अकबर एंथनी (1977), दुनिया मेरी जेब में (1979) और पति पत्नी और वो(1978)(दोनों का गेस्ट अपीयरेंस) हिट साबित हुईं जबकि ज़हरीला इंसान(1974),जिंदा दिल (1975), दूसरा आदमी(1977), अनजाने में (1978), झूठा कहीं का (1979) और धन दौलत (1980), दो दूनी चार(2010), बेशरम (2013) फ्लॉप रहीं।
विज्ञापन

5 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि कपूर ने नीतू कपूर से शादी की थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की अपनी शादी के दौरान ही दोनों बेहोश हो गए थे। नीतू अपने भारी लहंगे को नहीं संभाल पाई थीं, तो वहीं भीड़ होने की वजह से ऋषि कपूर बेहोश हो गए थे।
 
विज्ञापन

6 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि कपूर तरह-तरह के स्वेटर्स के शौकीन थे। उन्हें स्वेटर इस हद तक पसंद थे कि उन्होंने अपनी कई फिल्मों में अपने ही स्वेटर पहने थे। सबसे खास बात की उनकी एक भी फिल्म में अपने स्वेटर को रिपीट नहीं किया था। इस बात की जानकारी एक बार उन्होंने खुद एक ट्वीट के जरिए दी थी। वहीं, फिल्मों में स्वेटर को स्टाइल स्टेटमेंट की तरह पेश करने की वजह से ही उन्हें स्वेटरमैन कहा जाने लगा था। अभिनेता के इस लुक को फैंस भी इतना पसंद करते थे कि दुकानों में खास स्वेटर और जैकेट की मांग बढ़ जाती थी।
विज्ञापन

7 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि कपूर महज तीन साल की उम्र में पहली बार स्क्रीन पर नजर आए थे। वह साल 1955 में रिलीज हुई 'श्री 420' फिल्म के एक गाने 'प्यार हुआ, इकरार हुआ है' में कुछ देर के लिए दिखे थे। फिल्म में राज कपूर और नरगिस ने लीड रोल निभाया था।

8 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अमर अकबर एंथोनी के एक सीन में ऋषि ने नीतू कपूर को उनके असली नाम नीतू से बुलाया है। इस गलती को ठीक नहीं किया गया और फिल्म में इस दृश्य को आज भी देखा जा सकता है।

9 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
ये समझ लीजिए की ऋषि को एक्टिंग का शौंक बचपन से ही रहा। कहा जाता है कि जब उन्होंने चलना शुरू ही किया था तब वो आइने के सामने जाकर तरह-तरह की शक्लें बनाया करते थे। शायद यही वजह है की ऋषि ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म फेयर सहित बड़े पुरस्कार भी जीते। 

10 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि कपूर एक बेहतरीन अभिनेता तो थे ही, इसके अलावा उन्होंने डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमाया था। साल 1999 में उन्होंने ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना के साथ 'आ अब लौट चलें' फिल्म बनाई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन

11 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि कपूर ने अपनी जिदंगी में खूब नाम कमाया, पैसा कमाया। हालांकि वो वक्त से पहले ही हम सबको छोड़कर चले गए। ऋषि अपना आखिरी सपना भी पूरा नहीं कर पाए। दरअसल ऋषि बेटे रणबीर को घोड़ी चढते देखना चाहते थे लेकिन अफसोस रणबीर की शादी से पहले ही वो दुनिया से चले गए। अभिनेता का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें