सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
संख्या नहीं, गुणवत्ता
असली फायदा उन रिश्तों से होता है, जो गहरे और सच्चे हों। सिर्फ लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म पर कनेक्शन बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, क्योंकि ऐसे सतही रिश्ते ज्यादातर समय कोई खास मदद नहीं करते। असल मायने उन लोगों से जुड़ने में हैं, जिनकी सोच, मूल्य और लक्ष्य आपके जैसे हों। ऐसे रिश्ते आपको ईमानदार सलाह, उपयोगी प्रतिक्रिया और सही अवसर दिला सकते हैं। इसलिए कुछ सच्चे और भरोसेमंद संबंध बनाना ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि कॅरिअर में सफलता की कुंजी 'गुणवत्ता' है, 'संख्या' नहीं।