फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: इस साल इन इंजीनियरिंग कॉलेजों ने बनाई शीर्ष 10 में जगह, जानें एनआईआरएफ रैंकिंग में कौन कहां?

Fri, 23 Dec 2022 07:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Year Ender 2022: इस साल इन इंजीनियरिंग कॉलेजों ने बनाई शीर्ष 10 में जगह, जानें एनआईआरएफ रैंकिंग में कौन कहां? 
विज्ञापन
1 of 6
Top Engineering Colleges - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Year Ender 2022 Top Engineering Colleges: उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दाखिले से पहले सभी विद्यार्थी और उनके अभिभावक सबसे बेस्ट यानी शीर्ष संस्थान, अच्छी रैंक और प्लेसमेंट वाले कॉलेज तलाशते हैं। सबका अपना नजरिया और प्राथमिकता होती है, लेकिन फिर भी यहां हम आपको इस साल के सबसे बढ़िया और शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों की जानकारी दे रहे हैं। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रति वर्ष जारी की जाने वाली राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग (NIRF Ranking) को आधार मान सकते हैं। इस रैंकिंग में शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे, फैकल्टी, प्लेसमेंट, अकादमिक प्रदर्शन और अन्य जैसे कुछ प्रमुख मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है। तो आइए देखते हैं बीते दो साल के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज की सूची ...  
विज्ञापन

2 of 6
NIRF

Top Engineering Colleges: आईआईटी मद्रास शीर्ष पर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 (National Institutional Ranking Framework) में फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया है। रैंकिंग 15 जुलाई, 2022 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा जारी की गई थी। 'समग्र संस्थानों' में शीर्ष स्थान हासिल करने के अलावा श्रेणी, संस्थान को 'इंजीनियरिंग कॉलेज' श्रेणी में भी नंबर वन स्थान दिया गया है। आईआईटी ने भारत में शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की NIRF रैंकिंग 2022 में शीर्ष आठ स्थान हासिल किए हैं। 

 

विज्ञापन

3 of 6
IIT Delhi - फोटो : Social media

Top Engineering Colleges: आईआईटी दिल्ली और बॉम्बे दूसरे व तीसरे स्थान पर

आईआईटी दिल्ली दूसरे स्थान पर आईआईटी बॉम्बे तीसरे स्थान पर, आईआईटी कानपुर चौथे स्थान पर, आईआईटी खड़गपुर पांचवें स्थान पर, आईआईटी रुड़की छठे स्थान पर और आईआईटी गुवाहाटी सातवें स्थान पर है। जबकि आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की, आईआईटी गुवाहाटी ने नवीनतम रैंकिंग में अपने पिछले वर्ष के स्थान को बनाए रखा।  
 

4 of 6
धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

Top Engineering Colleges: दो साल में इनकी बदली रैंक

हालांकि, आईआईटी हैदराबाद एक स्थान नीचे खिसक गया है और अब नौवें स्थान पर है। जबकि पिछले वर्ष की रैंकिंग में यह आठवें स्थान पर था। वहीं, एनआईटी तिरुचिरापल्ली और एनआईटी सुरथकल ने क्रमशः आठवें और 10वीं रैंक हासिल करके शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में जगह बनाई है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Top Engineering Colleges - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Top Engineering Colleges: NIRF रैंकिंग में कौन-कहां?

NIRF Rainking Top 10 इंजीनियरिंग कॉलेज
संस्थान 2022 की रैंक 2021 की रैंक
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास 1 1
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली 2 2
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बॉम्बे 3 3
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर 4 4
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर 5 5
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रुड़की 6 6
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), गुवाहाटी 7 7
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), तिरुचिरापल्ली 8 9
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), हैदराबाद 9 8
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), सूरतकल 10 10
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एनआईआरएफ रैंकिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

NIRF Ranking कैसे तैयार की जाती है?

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के रूप में जाना जाता है, रैंकिंग पांच मापदंडों पर आधारित होती है :-
  • शिक्षण और सीखने के संसाधन (TLR)
  • स्नातक परिणाम (GO)
  • धारणा (PR)
  • आउटरीच और समावेशिता (OI)
  • अनुसंधान और व्यावसायिक अभ्यास (RP)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें