पीढ़ियां बदल जाती हैं, पर यादों की चमक बरकरार रहती है। ऐसी ही एक याद आज की तारीख 13 फरवरी भी समेटे हुए है। यह दिन 'वर्ल्ड रेडियो डे' (World Radio Day) के नाम से जाना जाता है। भारत में जब भी रेडियो की बात होती है, सबसे पहले नाम ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio - AIR) का आता है। याद आती है ऑल इंडिया रेडियो की वो धुन, जिसके बिना कभी हमारी सुबह की शुरुआत नहीं हुआ करती थी। जो सुबह की पहली किरण के साथ रेडियो पर बजती थी।